मधुबनी :मुखिया प्रत्याशी के पति को अपराधियों ने मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


मधुबनी /संवाददाता 

बिहार के मधुबनी जिले में मुखिया प्रत्याशी के पति को अपराधियों द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। मालूम हो कि आज मतदान के दौरान मुखिया प्रत्याशी जुली झा के पति विवेक राय को अपराधियों ने गोली मार दिया जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के क्षेत्र के त्योथ पंचायत का है।जहा त्योथ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विवेक  राय को मुखिया चुनाव को लेकर बूथ पर ही दिन दहाड़े गोली मार दिया गया। बता दे की पैक्स अध्यक्ष विवेक  राय की पत्नी जूली रानी झा पंचायत में मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही है  ।







पीड़ित परिजनों ने वर्तमान मुखिया जागेश्वर और उसके समर्थकों पर गोली बारी का आरोप लगाया है।वहीं इस हमले में तीन अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :









मधुबनी :मुखिया प्रत्याशी के पति को अपराधियों ने मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस