देश /डेस्क
संविधान दिवस के मौके पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी ,डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । गौरतलब हो कि कांग्रेस सहित अन्य 14 विपक्षी पार्टियों ने आज के कार्यक्रम का बहिष्कार किया है जिस पर पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा ।सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारिवारिक पार्टियों को लोकतंत्र के लिए घातक बताया ।इस मौके पर उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में आधिकारों को लिए लड़ते हुए भी, कर्तव्यों के लिए तैयार करने की कोशिश की थी।अच्छा होता अगर देश के आजाद होने के बाद कर्तव्य पर बल दिया गया होता।
पीएम मोदी ने कहा महात्मा गांधी जी ने जो कर्तव्य के बीज बोए थे, आजादी के बाद वो वट वृक्ष बन जाने चाहिए थे।लेकिन दुर्भाग्य से शासन व्यवस्था ऐसी बनी कि उसने अधिकार, अधिकार की बाते करके लोगों को एक अवस्था में रखा कि ‘हम हैं तो आपके अधिकार पूरे होंगे’।पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं।जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।पीएम मोदी ने कहा भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वो है पारिवारिक पार्टियां।
पीएम मोदी ने कहा कि पारिवारिक पार्टियों का मतलब ये नहीं है कि एक परिवार से ज्यादा लोग राजनीति में न आएं। पारिवारिक पार्टियों का मतलब है कि पार्टी की कमान पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के लोगों के हाथ में रहने से है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बिना ही निशाना साधते हुए कहा की जिनको भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिल गई है उनका महिमामंडन क्यों किया जाता है ।पीएम मोदी ने कहा न्यायपालिका ने यदि किसी को भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया है उनका महिमा मंडन क्यों ?इससे युवाओं में गलत संदेश जाता है। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कार्यक्रम किसी सरकार ने नहीं, किसी प्रधानमंत्री ने आयोजित नहीं किया था।
ये कार्यक्रम लोकसभा के स्पीकर ने आयोजित किया जो सदन के गौरव होते हैं।उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की 125वीं जयंती थी. हम सबको लगा इससे बड़ा पवित्र अवसर क्या हो सकता है कि बाबासाहेब आंबेडकर ने इस देश को जो नजराना दिया है, उसको हम हमेशा एक स्मृति ग्रंथ के रूप में याद करते हैं।ये दिन इस सदन को प्रणाम करने का है ।कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित तमाम नेता एवं मंत्री मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली … Read more
- किशनगंज:नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, कारवाई की मांगरणविजय/पौआखाली पौआखाली नगर पंचायत में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे बुडको के द्वारा लाखों की राशि से निर्माण हो रहे नाला कार्य में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने एकबार … Read more
- अररिया में लूट की कोशिश नाकाम, युवक को मारी गोली; हालत गंभीरअररिया/अरुण कुमार जिले में शनिवार शाम अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां बाइक लूटने में असफल होने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना अररिया शहर के … Read more
- पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनिहारी पुलिस ने विशेष छापामारी कर मनिहारी कांड संख्या … Read more
- डीआरएम ने डीजल शेड व स्टेशन का किया निरीक्षणकटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार किरेंद्र नरह ने मंडल क्षेत्र के अंतर्गत मालदा डीजल शेड,रनिंग रूम एवं बालुरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित परिसरों में उपलब्ध … Read more
- दहेज की आग में फिर बुझी एक जिंदगी: NH-31 किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनीकोढ़ा/कटिहार – कोढ़ा थाना अंतर्गत महिनाथपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।शनिवार की सुबह एनएच – 31 के किनारे संगीता देवी (22) का … Read more
- अतिपिछड़ा समाज की बेटी निवेदिता मंडल जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत,कटिहार में हुआ सम्मान समारोहकटिहार – जनता दल यूनाइटेड की ओर से अतिपिछड़ा समाज की बेटी श्रीमती निवेदिता मंडल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर कटिहार में उनके निज आवास पर भव्य … Read more
- ट्रैक्टर ट्राली में दबने से दो मौसरे भाई की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत की उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने … Read more
- जनगणना के प्रति जागरूकता हेतु दिव्यांगों ने भरी हुंकार,बनाई मानव श्रृंखलाकटिहार – कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति,कटिहार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम … Read more
- नीति आयोग के सूचकांकों की उपलब्धियों को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सभी सूचकांकों में प्राप्त जिले की उपलब्धियो को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की … Read more
- कटिहार:छात्र के लापता होने पर मुहल्लेवासी का फूटा गुस्सापरिजनों ने कटिहार–पूर्णिया सड़क जाम कर किया प्रदर्शन कटिहार – शहर के सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार के लापता होने का मामला अब तूल … Read more
- प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन,नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत तो निवर्तमान को दी गई विदाईथाना में हुआ विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को विदाई दी गई यो वहीं … Read more
- डीएम के आदेश पर सालमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई जांच आलमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा गठित जांच टीमों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड संस्थान के वैधता की जांच को लेकर टीम लगातार जांच कर रही … Read more
- ट्रेन में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो गिरफ्तार, मोबाइल बरामदबारसोई /कटिहार – बारसोई–मालदा रेलखंड पर 13175 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि … Read more
- कटिहार:होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार घायलकुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया चौक एनएच 31 स्थिति ग्रामीण बैंक के पास दोपहर मे एक होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार लोग के घायल होने की जानकारी … Read more
फोटो :साभार संसद टीवी





























