गुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी ।
सागर चंद्रा/ किशनगंज
अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गत गुरुवार को बेलवा के समीप छापेमारी की गई थी। छापेमारी के क्रम में किशनगंज-बेलवा मुख्य मार्ग से 15 वाहनों को संदेह के अधार पर पुलिस केन्द्र में जांच के लिए रखा गया था। जांच के क्रम में 6 चक्का डीसीएम ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 51 सी 4275 पर लगभग 250 सीएफटी बालू लोड पाया गया। जबकि डब्ल्यू बी 59 बी 9415 पर भी 250 सीएफटी बालू लोड पाया गया। संदेह के आधार पर जब दोनों वाहन की जांच परिवहन विभाग द्वारा करायी गयी। जांच में पाया गया कि वाहन मालिक के द्वारा फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग कर खनिज चोरी की मंशा से पुलिस एवं प्रशासन को गुमराह कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुँचाई जा रही थी। दोनों वाहन में प्रयुक्त खनिज संबंधित किसी भी प्रकार का चालान नहीं पाया गया। नतीजतन दोनों वाहनों को अवैध मानते हुए टाउन थाने के हवाले कर दिया गया। खान निरीक्षक सुनील कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

























