किशनगंज/सागर चंद्रा
बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश चौहान पिता राज बली चौहान के निर्माणाधीन मकान में छापामारी की।
जांच में पाया गया कि उपभोक्ता के द्वारा मेन एलटी लाइन से तार जोड़कर भवन निर्माण का काम किया जा रहा है। विद्युत उर्जा चोरी के कारण नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्युशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 158738 रुपये की क्षति पहुंची है।
मामले को लेकर सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























