युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोप

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं परिजनों ने बताया कि गत 10 जून को पीड़िता नाजिया प्रवीण घर में अकेली थी। जबकि परिजन मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान रूखसाना खातुन नाम की लड़की उनके घर आई और नाजिया प्रवीण को बहला-फुसलाकर अन्यत्र ले गई। घर वापस लौटने पर परिजन को नाजिया गायब मिली। घर से डेढ़ भरी सोना, 20 भरी चांदी और 60,000/- रूपये भी गायब थे।

खोजबीन के दौरान पता चला कि नाजिया को रूखसाना एवं उसके साथ आए अन्य 05 व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। बहरहाल केस दर्ज करने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई