कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षण

SHARE:

गुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश

बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा पिचिंग कार्य में भारी अनिमितता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने विधायक से इस बात की शिकायत की थी।

शिकायत के मद्देनजर विधायक संगीता देवी ने कार्यस्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग एक करोड रुपए की लागत से कथित रूप से मात्र 180 मीटर कटाव क्षेत्र पर कटावरोधी कार्य हो रहा है। जबकि इसी पंचायत में नदी के कटान से आबादी पर मंडरा रहे खतरे के मध्येनजर लगभग 300 मी काटन क्षेत्र और भी है जिस पर अति शीघ्र कटाव रोधी कार्य किया जाना है।

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि बालू पाड़ा हाट से पूरब और पश्चिम दोनों ही तरफ, पूरब तरफ लगभग 200 मीटर और पश्चिम की ओर लगभग 100 मीटर कटावरोधी कार्य कराया जाना बहुत जरूरी है। परंतु विभाग के द्वारा छोटा सा कार्य करके खाना पूर्ति की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्य में पारदर्शीता नहीं है योजना संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। वहीं स्थल निरीक्षण के उपरांत विधायक संगीता देवी ने कहा कि सरकारी रुपए का बंदर बांट नहीं होने दिया जाएगा।

गुणवत्ता में कमी और अनियमित बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या तो कुछ पता नहीं चल रहा है। आवश्यकता पड़ी तो जनहित में जांच कराई जाएगी वहीं इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि नदी के किनारे ही सड़क है और निर्माण कार्य चल रहा है इसीलिए बोर्ड नहीं लगाया जा सका है। क्योंकि बोर्ड के टूटने फुटने का भय है। उन्होंने बताया कि बोर्ड बनकर तैयार है जगह के अभाव में नहीं लगाया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई