विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथ

SHARE:

कटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम में नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे और न ही उसे बढ़ावा देंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य नहीं कराया जाएगा तथा समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार प्राप्त है। बाल श्रम न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी बाधक बनता है। इसलिए इसके उन्मूलन हेतु सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
नगर निगम कटिहार ने आमजन से अपील की कि वे बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की बाल मजदूरी की सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ा जा सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!