ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद

ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।


हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।जहाँ मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार (21 वर्ष), पिता- स्व. अजय कुमार, निवासी- वार्ड नंबर 16, देवोत्तर बिरनिया के रूप में की गई है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। लोहागाड़ा की ओर से नसीमगंज चौक के पास पहुंचते ही चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण मोटरसाइकिल सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।जहां हादसे में घायल तीनो युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी गंभीर स्थिति को देख तीनो घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।

इलाज में ले जाने के दौरान ही रास्ते में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अंकित कुमार के पिता की मृत्यु महज एक माह पूर्व ही हुई थी। जहां मृतक दो भाई से थे। वहीं मृतक अंकित कुमार बुधवार के दिन ही लुधियाना से अपने घर देवोत्तर बिरनिया वापस आया था। जो अपने साथियो के साथ घूमने के लिए घर से लोहागाड़ा हाट की ओर गुरुवार की शाम गया था जहां से वापसी के दौरान घटना घटित हो गयी।


थाना अध्यक्ष बहादुरगंज सुनील कुमार ने बताया कि इलाज मे ले जाने के दौरान घायल अंकित कुमार की मौत हो गई। जहां यातायात थाना किशनगंज की टीम के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस  द्वारा जब्त कर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई