बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषद

SHARE:

पटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार तथा भाजपा के मीडिया प्रमुख संजय मयूख प्रमुख नाम हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने कुल 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सीटों के बंटवारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 4 सीटें मिली हैं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के खाते में 3 सीटें गई हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1 सीट प्राप्त हुई है। विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सुनील सिंह लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही विधान परिषद की इन नौ सीटों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राजनीतिक गलियारों में इस परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।वही जीत हासिल करने के बाद NDA के सभी नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिश कुमार से औपचारिक मुलाकात की और उनका आभार जताया ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई