BiharNews:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे,दोस्त की मां को बनाया था हैवानियत का शिकार

SHARE:

सुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया।

सागर चंद्रा/ किशनगंज

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे के दोस्त को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस आई सिमरन भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के दौला पंचायत स्थित कठलिया पोरलाबाड़ी गांव में छापेमारी कर आरोपी हजरत अली (35) पिता अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


बताते चलें कि महिला का बेटा और आरोपी दोस्त थे। दोनों एक साथ पुणे में भवन निर्माण कार्य करते थे। लेकिन हजरत अली की बुरी नजर महिला पर पड़ गई थी। जिससे अनजान महिला कभी कभी हजरत अली के साथ फोन पर बात कर लिया करती थी। लेकिन हजरत अली उसके साथ अश्लील और भद्दी मजाक करता रहता था। जिसका विरोध करने पर भी हजरत अली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

विगत दिनों हज़रत अली अपने घर वापस आया था। महिला का मोबाइल खराब होने की जानकारी मिलते ही आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल मरम्मत करने का झांसा दिया। गत 27 नवंबर को हजरत अली पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठा कर दौला चौक लाया और एक दुकान में मोबाइल ठीक करा दिया। शाम हो जाने के कारण पीड़िता हजरत अली की बाइक पर बैठ कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक सुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घर वापस लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को हजरत अली के कुकृत्य की जानकारी दी। घटना से आहत महिला का पति उसे छोड़ कर पुणे चला गया। गत 21 जनवरी को घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे।

इसी दौरान हजरत अली पुनः महिला के घर पहुंचा और हत्या करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई