डंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस ने बीते दिनों क्षेत्र में घटित ट्रैक्टर-ट्रैलर चोरी मामले का खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।तो वहीं वहीं एक ट्रैक्टर और तीन ट्रैलर भी जब्त किया है।
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार डंडखोरा दक्षिण टोला निवासी कन्हैया महतो,पिता- उदयनारायण महतो दक्षिण टोला डंडखोरा का सड़क पर लगा ट्रैलर 05 जून की रात को गायब हो जाने पर उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई। कोई पता नहीं चलने पर उन्होने 10.06.2026 को थाना में ट्रैलर चोरी हो जाने का आवेदन दिया था।
मामले को लेकर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत थाना में कांड संख्या 91/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ प्राप्त आसूचना के आधार पर विक्रम कुमार, पिता-बीरेन्द्र महतो सा.दक्षिण टोला,डंडखोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की।विक्रम कुमार के स्वीकारोक्ति पर पुलिस ने कदवा पुलिस के सहयोग से भर्री गांव में छापेमारी कर डंडखोरा से चोरी के तीन ट्रैक्टर- ट्रॉली एवं एक ट्रैक्टर को बरामद किया।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले के लाइनर विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चोरी गिरोह में कई अन्य के शामिल होने की बात सामने आई है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का एक गिरोह शामिल है।जो इस क्षेत्र का ट्रॉली चुराकर दूसरे क्षेत्र में बेच देता है।चूकि ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नहीं रहता है। इसलिए चोरी के ट्राॅली से काम करने में कोई डर भी नहीं रहता है।डंडखोरा पुलिस की इस कामयाबी का क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

























