वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SHARE:

पोठिया (किशनगंज)इरफान

पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर एनएच-31 को सोनापुर ललबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप पार कर रहे थे. मृतक की पहचान टिशन सिंह उर्फ ठेरकू सिंह (34 वर्ष) पिता पंचालाल सिंह ग्राम बौधीगच्छ, डूबानोची थाना पोठिया के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से मजदूर है और चाय बागान में काम करता था ।

शुक्रवार की सुबह 7 बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव बौधीगच्छ से चाय पत्ती काटने वाली मशीन के लिए पेट्रोल लाने सोनापुर ललबाड़ी पेट्रोल पंप जा रहे थे । इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप कलकत्ता से सिलीगुड़ी जा रही ग्रीन लाइन वॉल्वो बस निबंधन संख्या डब्ल्यू बी-19-एल 7272 ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया. जिससें बाइक सहित टिशन सिंह बस के पहिये से कुचल गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

वही टिशन के साथी सुरेन सिंह पिता आसिलाल सिंह ग्राम बौधीगच्छ भी इस सड़क हादसे में गंभीर रूप घायल है. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिलीगुड़ी माटीगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. ईधर घटना की सूचना पर चोपड़ा थाना (पश्चिम बंगाल) की पुलिस मौत पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल इस्लामपुर भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से ग्रीन वैली वॉल्वो बस को जप्त कर चौपड़ा थाना लाया है और जांच में जुटी है. ईधर टिशन सिंह की सड़क हादसे में मौत की खबर पर पूरे बौधीगच्छ में हड़कंप मच गया है. मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई