कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति कटिहार के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रुप में पूरी दूनिया में मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य है बाल श्रम जैसे कुरीति को कैसे समाज से समाप्त किया जाए तथा बच्चों को संविधान प्रदत्त अधिकार हैं वह कैसे उन्हें सत प्रतिशत मिले। उन्होंने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर एक विशेष संदेश जारी किया गया है यह संदेश है बाल श्रम को रेड कार्ड, बच्चों के लिए निष्पक्ष खेल,वयस्को के लिए सम्मानजनक काम ।
उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति में बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चों को प्रस्तुत किया जाता है।समिति बच्चों के शिक्षा तथा पुनर्वासन पर विशेष ध्यान देती है।साथ हीं समिति संबंधित विभागों से बच्चे तथा उसके परिवार को कल्याणकारी योजनाओं से जुड़वाने हेतु भी निर्देश जारी करती है,ताकि परिवार वालों को आर्थिक एवं अन्य सहायता उपलब्ध हो सके। वह सम्मानजनक तरीके से समाज में जीवन यापन कर सके ।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सदस्य अरुण कुमार चौबे,लता कुमारी,गुड़िया कुमारी,सहायक संजय ठाकुर,चाइल्ड हेल्पलाइन के हरदेव कुमार ,बमबम कुमार शाह, सहायक थाना कटिहार की सब इंस्पेक्टर चांदनी कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने शपथ ग्रहण में भाग लेकर सामूहिक रूप से शपथ लिया तथा बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की शपथ ली ।

























