हसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ग्राम विकास परिषद एमआरसी कटिहार ने भी भाग लिया।बैठक में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य नहीं कराने का संकल्प लिया गया।
साथ ही समाज में बाल श्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और देश को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने कहा कि बाल श्रम को समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, तभी आने वाले समय में देश को बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उनके भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाए और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करे।
कार्यक्रम में ग्राम विकास परिषद के जिला समन्वयक लव कुमार, फील्ड ऑफिसर संजीव कुमार,विभा कुमारी, कुंदन कुमार, मंटू कुमार,रूबी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम विकास परिषद, एमआरसी प्रोजेक्ट के अनुसार किये जा रहे प्रयासों के बारे मे जिला समन्वयक द्वारा उपस्थित सभागार मे सभी सभी जनोके समक्ष जानकारी से अवगत करवाया गया बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

























