• केवल आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा
• रिपोर्ट/ पर्ची रखने से मिलेगी मुक्ति
• कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
छपरा:स्वास्थ्य विभाग व सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों और अच्छी व्यवस्था के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की हैं। ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। अब सरकार के नए दिशा निर्देश के अनुसार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यक्रम के तहत सभी लोगों का डिजिटल आईडी बनाया जाएगा। वही आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों के नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। आने वाले दिनों में जिला स्तर से प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सिविल नोडल ऑफीसर एवं जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को जिला वेरीफायर बनाया गया है। कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने भी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
सुविधाओं से लैस होगा डिजिटल आईडी:
डिजिटल आईडी कार्ड कई तरह की सुविधाओं से लैस होगा. इसमें लाभार्थी का सारा मेडिकल डाटा डिजिटल स्टोर होगा। जैसे कि उसकी इलाज, डिस्चार्ज,ब्लड ग्रुप , रिपोर्ट्स , डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन और दवाइयों से संबंधित जानकारी आदि होगी। डिजिटल हेल्थ कार्ड 14 डिजिट का होगा। इस कार्ड पर एक यूनिक क्यूआर कोड होगा। योजना के तहत लाभार्थियों के आलावा डॉक्टर, सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल ,क्लीनिक, डिपेंसरी आदि सबको जोड़ा जायेगा। बिना यूज़र की जानकारी के डिटेल्स नहीं देखी जा सकती है। उनके पास पासवर्ड और ओटीपी होना चाहिए। मरीज को अपना इलाज करवाने के लिए पुर्जा/ रिपोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीज का सारा डाटा इस हेल्थ आईडी कार्ड में स्टोर होगा और हेल्थ आई डी के माध्यम से डॉक्टर मरीज का सारा डाटा देख पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल क्लीनिक तथा डॉक्टर सभी एक केंद्रीय सरवर से जुड़े होंगे। इस योजना के अंतर्गत हेल्थ आईडी कार्ड लेने वाले नागरिकों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जिसके माध्यम से वह सिस्टम में लॉगिन कर सकेंगे।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य:
•स्वास्थ्य सुविधाओं को कुशल बनाना।
•सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना।
•नागरिकों के स्वास्थ्य डेटाबेस को गोपनीय रखना।
•डेटाबेस को समय पर उपलब्ध करवाना।
•हेल्थ केयर सुविधाओं को सुलभ बनाना।
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन क्या है:
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत देश के डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे को एकत्रित किए जाने का एक प्रयास है। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा कई ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आए। हेल्थ आईडी कार्ड भी नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का एक हिस्सा है। जिसके माध्यम से सभी मरीज का स्वास्थ्य संबंधित डाटा इस आईडी कार्ड में डिजिटल स्टोर किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- छिटफुट घटनाओं को छोड़ होली शांतिपूर्वक संपन्नमनसाही/कटिहार – प्रखंड में छिटफुट घटनाओं को छोड़कर होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद दलबल के साथ प्रखंड के सभी गांव का … Read more
- जेपी सम्मान पेंशन दिलाने की मांग,सौंपा ज्ञापनकटिहार ग्रामीण – जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश भर में आपातकाल का विरोध करने व सत्ता परिवर्तन के लिए चलाये गये आन्दोलन में भाग लेनेवाले, तत्कातीन सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण जेल की यातना … Read more
- स्टेशन पर ट्रेन रोककर उतरा ड्राइवर, 3 घंटे फंसे रहे यात्री,कारवाई की मांगसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक डेमू ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। मालदा से सिलीगुड़ी … Read more
- होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे नौ लोगों को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना की पुलिस ने होली के दिन बुधवार को शराब के नशे धुत में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होली के दिन सदर पुलिस के द्वारा शहर के … Read more
- किशनगंज:आपसी विवाद में हुई मारपीट,पुलिस ने मामला करवाया शांतकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मुड़ीबस्ती में होली पर्व के दौरान बुधवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। रंग-गुलाल के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हाथापाई में बदल … Read more
- किशनगंज:अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को एसपी ने किया निलंबितहोली में प्रतिनियुक्त स्थल में अनुपस्थित रहने के आरोप में कारवाई किशनगंज/प्रतिनिधि होली के दिन बुधवार को ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने सदर थाना की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में परिवार नियोजन व सामाजिक मुद्दों पर वार्ड सदस्यों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में गुरुवार को परिवार नियोजन एवं उससे जुड़े सामाजिक मुद्दों को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more
- नेपाल चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी निगरानी, 72 घंटे के लिए सीमा सील।टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल में आज यानी गुरुवार को हो रहे चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में … Read more
- किशनगंज जिले में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया होली का त्यौहारहोली पर्व में जिले में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम 256 स्थानों पर पुलिस के साथ दंडाधिकारी थे तैनात किशनगंज/प्रतिनिधि सीमावर्ती किशनगंज जिले में बुधवार को होली का त्यौहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।जिले … Read more
- ठाकुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली, रंग-गुलाल से सराबोर दिखे लोगरंगों का त्योहार होली इस वर्ष ठाकुरगंज में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरे नगर क्षेत्र में सुबह से ही रंग-गुलाल की धूम रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली … Read more
- होली की मस्ती रही दो दिनों चरम पर,एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दिया भाइचारे का संदेशकृष्ण एवं गोपियों के गणवेश में नृत्य मंडली डंडखोरा/कटिहार–प्रेम और भाइचारे का पर्व होली प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक रुप से सामाजिक सौहार्द एवं शांति पूर्वक मनाया गया।पर्व को लेकर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की … Read more
- कटिहार – तेजनारायनपुर रेलखंड में पैसेंजर ट्रेन में गंदगी का अंबारमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड में प्रत्येक दिन तीन सवारी गाड़ियां चला करती हैं। इस पैसेंजर ट्रेन में गंदगी का अंबार साफ दिख रहा हैं,मालूम हो कि कटिहार जंक्शन के मनिहारी टर्मिनल से सुबह के … Read more
- भाईचारे के साथ मना रंगों का पर्व होली,अबीर गुलाल लगाकर दी बधाईअमदाबाद/कटिहार – नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। ‘बुरा न मानो होली है’ के अंदाज में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को … Read more
- BiharNews:मनिहारी बाजार में चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी पूर्णियां से गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – बीते दिनों मनिहारी बाजार निवासी अनुज मित्तल के घर से दिनदहाड़े घर में चोरी की घटना घटित हुई थी। गृहस्वामी अनुज मित्तल कपडे की छोटी व्यपार करते हैं। चोरों ने उनके घर को … Read more
- होली के उल्लास में दिव्यांगों और जिला पदाधिकारी का अनूठा मिलन,कटिहार में बही प्रेम की बयारकटिहार – होली के पावन पर्व पर सौहार्द और समावेशी समाज की एक खूबसूरत झलक जिला पदाधिकारी कटिहार के आवास पर देखने को मिली। कोशी,क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा,वृद्ध, कल्याण, समिति और कटिहार दिव्यांग महापरिवार के सदस्यों ने … Read more
- सालमारी में जिला स्तरीय सत्संग को लेकर तैयारी पूरी सालमारी /कटिहार – सालमारी के ढोलमारा मैदान में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का दो दिवसीय 47 वां अधिवेशन शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार के रात में प्रवचन के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि … Read more
- जमीनी विवाद में युवक के ऊपर चलाई गई गोली,युवक इलाजरतबरारी /कटिहार – होली की संध्या में जमीनी विवाद में बरारी थाना क्षेत्र के महारानी वार्ड-9 रौनिया में गोली मारकर घायल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार संध्या होली की … Read more



























