मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 21 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा विशेष अभियान।
किशनगंज /प्रतिनिधि
प्रभारी डीएम,ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 को लेकर विधानसभावार नियुक्त सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में पूर्णिया प्रमंडल से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी,किशनगंज के साथ विशेष समीक्षा भी की गई।
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 के आलोक में प्राप्त प्रपत्रों 06, 07, 08 एवं 8 क के डिजिटाइजेशन एवं निष्पादन की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री ब्रजेश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में विशेष अभियान दिवस में प्राप्त प्रपत्रों का निष्पादन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में किसी तरह की अशुद्धि नहीं रहने दिया जाय।उन्होंने कहा कि प्राप्त पत्रों का निष्पादन एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं की प्रविष्टि त्रुटि रहित कराने का निर्देश दिया गया। सभी इसका विशेष ध्यान रखें।
समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, मनिरुल शेख के द्वारा बताया गया कि सभी 04 विधानसभाओं को मिलाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत लगभग दो हजार की संख्या में प्रपत्र-6 , प्रपत्र-7 तथा लगभग एक हजार की संख्या में प्रपत्र-8 तथा लगभग 500 की संख्या में प्रपत्र- 8 क में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसका डिजिटाइजेशन एवं निष्पादन किया जा रहा है।विशेष अभियान दिनांक 21-11- 2021 को पुनः सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन प्राप्त किया जा सके,सभी संबधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य करवाया जाएगा।गौरतलब हो कि अहर्ता तिथि 01/01/2022 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक जिनकी आयु अर्हता तिथि 01-01-2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में प्रविष्टि के लिए फॉर्म -6 में अपना आवेदन बीएलओ को दे सकते हैं।
अपने बूथ पर बीएलओ को नाम जोड़ने, हटाने ,सुधार करने एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थान्तरित करने हेतु क्रमशः प्रपत्र-6 ,7, 8 एवं 8(क) में आवेदन दे सकते हैं। उक्त अभियान 21-11- 2021 को पुनः सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा।
गौरतलब हो कि इसी पुनरीक्षित मतदाता सूची के आधार पर जिले के नगर निकायों एवं निगम के चुनाव संपन्न किए जाने हैं। ऐसे में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों यह अति आवश्यक है। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम बेहद महत्वपूर्ण है।मतदाताओं की सहायता के उद्देश्य से बहुउपयोगी “वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप” की जानकारी देते हुए उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में खोज सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपनी जानकारी भी दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी मतदाता का उम्र कुछ समय उपरांत मतदाता सूची में शामिल होने योग्य हो जायेगा तो वे भी अपनी जानकारी इस एप पर दे सकते हैं। पुनरीक्षित सूची का प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाना है। इससे पूर्व हर नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाय। यदि कोई मतदाता मृत हो चुके हैं तो उनका नाम अचूक रूप से मतदाता सूची से हटा दिया जाय।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि किसी नए मतदाता जिनके पास उनके जन्म तिथि सत्यापन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आयु संबंधी कोई प्रमाण पत्र नहीं है और उनकी आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच है तो ऐसी स्थिति में उस मतदाता के अभिभावक स्व अभिप्रमाणित कर उनकी जन्मतिथि की घोषणा कर उस मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इस घोषणा से संबंधित फॉर्मेट जिले के प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध है। मतदाता सूची संबंधी किसी दावे को 30 नवंबर 2021 तक स्वीकार किया जाएगा।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण में यदि कोई दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाता अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ नहीं सके हैं तो उनके नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने/ सुधार करने आदि को लेकर काफी संख्या में प्रपत्र प्राप्त किये गए। टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित निष्पादन जाता है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ … Read more
- ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने – सामने टक्कर,बाल-बाल बचे दोनों चालककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। जानकारी के … Read more
- बाइक बचाने के क्रम में कार और ऑटो में टक्कर,चार घायलसमेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अस्पताल चौक के समीप बाइक कार और टेंपो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब 1:00 … Read more
- कोसी पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबुलेट बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित कोसी सड़क पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो … Read more
- दियारा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तारपिंटू यादव गैंग के सक्रिय सदस्य को बकिया सुखाय दियारा से दबोचाकई संगीन मामलों में थी तलाश बरारी /कटिहार – कटिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों … Read more
- रेलवे स्टेशन के पीछे मार्केट में चोरों का आतंक,हजारों रुपये के सामान की चोरीमनिहारी /कटिहार – रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित ओझा मार्केट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। पिछले तीन दिनों के दौरान अज्ञात चोरों ने बाजार … Read more
- सांसद ने बॉक्सिंग चैंपियन आर्यन को किया सम्मानित,हाई मास्ट लाइट का भी किया उद्घाटनकदवा/कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने रविवार को कदवा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं का उद्घाटन किया तथा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। अपने निर्धारित … Read more


























