किशनगंज /प्रतिनिधि
- छठ पर्व के कारण प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का 09 की जगह 13 नवम्बर को आयोजन
- जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवतियों की हुई निःशुल्क विशेष प्रसव पूर्व जांच
- जिले में सभी को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण अभियान को और भी सरल और सुविधाजनक बना रहा है। जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी, रेफरल एवं अनुमंडलीय व जिला अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जाँच की गई। यह जाँच स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर की गई। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रत्येक महीने के 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाता था किन्तु छठ पर्व होने के कारण 13 नवम्बर को आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं और सुरक्षित व सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जाँच करवाई। शिविर में जाँच कर रहे मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट-बीट आदि की भी जाँच की गई।
- किशनगंज ग्रामीण (बेलवा) स्वास्थ्य केंद्र में कौशारी बेगम , दिल्नुर बेगम , सबीना बेगम ,सब्नुर बेगम सहित कुल 51 गर्भवती महिलाओं ने टीका लिया। वहीं कौशारी बेगम ने बताया, पूर्व में टीकाकरण को लेकर काफी भ्रांतियां फैली हुईं थी। जिसके कारण वह टीका लेने से डर रही थी कि कहीं टीका का दुष्प्रभाव उनके बच्चे पर न पड़ जाए। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें टीका लेने से मना कर रहे थे। टीकाकरण को लेकर जितने मुंह उतनी बात से वो परेशान रही। हर कोई टीका नहीं लेने के लिए अपनी अपनी दलील देता रहता था। जिनपर विचार करने के बाद, उन्हें भी डर लगने लगा था। टीका लेने से उन्हें यह डर था कि कहीं उनके उनके बच्चे का भ्रूण खराब न हो जाए। लेकिन, जब दोनों लाभार्थियों को आशा कार्यकर्त्ता ने सरकार के निर्देश व विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बारे में बताया, तब जाकर उनके मन से टीका की भ्रांतियां दूर हुईं।
- कोविड-19 टीका गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे दोनों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है,
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि कोविड-19 टीका लगाने से महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने के साथ ही उनके बच्चे में भी इसका विकास होगा। गर्भावस्था में महिलाओं को विभिन्न तरह की समस्याओं से गुजरना होता है। ऐसे में अगर गर्भवती महिलाओं द्वारा कोविड-19 टीका लगाया जाता है तो उसे बीमारियों से लड़ने में आसानी होगी। अगर कोई महिला गर्भकाल के दौरान कोविड-19 की शिकार होती है तो उन्हें चिकित्सक से संपर्क कर जरूरी उपचार कराना चाहिए। जैसे ही महिला संक्रमण से सुरक्षित होती हैं तो तुरंत उसे कोविड-19 टीका लगा लेना चाहिए। टीका लगाने से गर्भवती महिला के होने वाले बच्चे में भी संक्रमण का अंश खत्म हो जाता है। गर्भवती महिलाओं की तरह ही माहवारी के समय में भी महिलाएं कोविड-19 टीका लगा सकती हैं। कोविड-19 टीका का प्रभाव महिलाओं के माहवारी के दौरान होने वाले हार्मोन्स सम्बन्धी बदलाव में नहीं होता। टीका लगाने के पश्चात किसी को भी हल्का बुखार, सर दर्द, हाथों में इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द आदि महसूस हो सकता है लेकिन टीकाकरण के बाद यह सामान्य है। हल्का बुखार, सर दर्द आदि कोविड-19 टीका के आपके शरीर में असर दिखाने के ही लक्षण हैं। इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। - शिशु-मृत्यु दर में कमी लाने की है बेहतर व्यवस्था :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जाँच करानी चाहिए। दरअसल, समय पर जाँच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाता है और पता लगने पर ही उसे आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की अनावश्यक शारीरिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । साथ ही सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व 04 जाँच कराना जरूरी है। महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच के लिए की गई यह व्यवस्था शिशु-मृत्यु दर में कमी लाने की बेहतर व्यवस्था है। सरकार की यह व्यवस्था मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में अच्छी पहल है। इससे ना सिर्फ सुरक्षित प्रसव होगा, बल्कि शिशु-मृत्यु दर पर विराम लगेगा। इसके साथ ही जच्चा-बच्चा दोनों को अनावश्यक परेशानियाँ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटनदिघलबैंक (किशनगंज) प्रतिनिधि धनतोला पंचायत के कजला गांव में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंकके एक ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अथिति अवध बिहारी सिंह,भारतीय स्टेट बैंक … Read more
- शीशागाछी में एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम,25 किसानों को वितरित की गई स्प्रे मशीनटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के शीशागाछी गांव में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 12वीं वाहिनी … Read more
- कोचाधामन के बाजारों में बढ़ी रौनक, ईद की तैयारियों में जुटे प्रखंडवासीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड क्षेत्र में ईदुल फितर को लेकर काफी चहल पहल देखने को मिल रहा है।इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है।लोग जोर शोर के साथ इसकी तैयारी … Read more
- गैस का अनावश्यक भंडारण करने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकीछोटे गैस सिलेंडर भरवाने का कार्य जो पूरी तरह से अवैध है किशनागंज/प्रतिनिधि गैस की किल्लत की फैली अफवाह का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। जिले में घरेलू गैस को … Read more
- युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिसकिशमगंज/प्रतिनिधि कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पास के गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।मामले में गुरुवार को महिला थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई … Read more
- अररिया में अंतरराज्यीय नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,डेढ़ किलो स्मैक के साथ एक गिरफ्तार,बंगाल का तस्कर गिरफ्तारअररिया/अरुण कुमार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अररिया आरएस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ किलोग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया … Read more
- बहादुरगंज में अदा हुई अलविदा जुम्मा की नमाज़, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआनिसार अहमद/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज स्थित पीर अली हुसैन चौक पर अवस्थित अशरफी जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुम्मे यानी अलविदा जुम्मा की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ … Read more
- अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज पवित्र माह रमजानुल मुबारक के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा के अवसर पर ठाकुरगंज क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, शांति और तरक्की … Read more
- माता गुजरी यूनिवर्सिटी में भव्य दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन ,1198 छात्र छात्राओं को डिग्री किया गया प्रदान66 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल किया गया प्रदान संवाददाता/किशनगंज किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट,नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के स्नातक विद्यार्थियों को … Read more
- राज्य के दो करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है आयुष्मान भारत योजना का लाभ : उप मुख्यमंत्रीसंवाददाता/किशनगंज माता गुजरी यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने किशनगंज पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यूनिवर्सिटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया ।आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते … Read more
- ठाकुरगंज में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, होटल और चाय दुकानदार परेशानठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी देखी जा रही है। गैस की इस किल्लत से होटल संचालकों, चाय-नाश्ते की दुकानों … Read more
- 1990 में मेडिकल कॉलेज खुला तब सिर्फ चार राज्यों में ही थे निजी मेडिकल कॉलेज : डॉ जायसवालसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा।मालूम हो कि यहां पढ़ने वाले 1198 छात्र छात्राओं को आज डिग्री प्रदान की गई । यूनिवर्सिटी द्वारा भव्य दीक्षांत समारोह … Read more
- प्राचीन विष्णु प्रतिमा को प्रशासन ने लिया अपने कब्जे में, मूर्ति जाते देख भावुक हुए ग्रामीणबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रामचर भैरादह स्थित सरंडा गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन एवं अलौकिक प्रतिमा को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अपने अधीन कर लिया। … Read more
- बिहार में शिक्षा का बड़ा विस्तार: 5 से बढ़कर 15 हुए विश्वविद्यालय, महिला साक्षरता 74% तक पहुँची – शिक्षा मंत्रीराजेश दुबे /किशनगंज बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्य में शिक्षा क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों का उल्लेख करते हुए … Read more
- डिजिटल माध्यमों से बढ़ते मानव व्यापार विषय पर पूर्णिया प्रमंडल स्तरीय समन्वय की बैठक आयोजितकटिहार – समाजसेवी संस्था भूमिका विहार की ओर से बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग के निर्देशानुसार होटल जेएमडी इंटरनेशनल सभागार में शुक्रवार को सीमांचल के सीमावर्ती … Read more
- अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गईमनसाही/कटिहार – प्रखंड के सभी पंचायत के जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर समाजसेवी मो. नजिम ने कहा कि मुस्लिम भाइयों का सबसे बड़ा पर्व रमजान … Read more
- भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित,कार्यकर्ताओं को संगठन व सरकार की नीतियों की दी गई जानकारीबरारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शुक्रवार को बरारी मुख्यालय मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गुरुबाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में … Read more
- अलविदा जुम्मा को लेकर जिले में दिखी खासी चहल पहलअलविदा जुमे को लेकर देखी गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।यातायात सुगम बनाने में मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही पुलिस कटिहार–माह–ए-रमजान के आखिरी जुम्मा को लेकर जिले में खासी चहल पहल देखी गई। अकीकदमंदों ने … Read more
- कटिहार:जिले में नहीं है गैस सिलेंडर की कमी-डीएमगैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं की बढी चिंता कटिहार– गैस सिलेंडर की कमी होने की खबर से जिले के उपभोक्ताओं की चिंता काफी बढी दिखती है। खबरों को लेकर लोग अपने घरों … Read more
- खेत के सामने से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के कजरा संथाली गांव से राघोपुर बंगाली टोला जाने वाली मुख्य सड़क में लती बहियार के पास दिलीप यादव के खेत के सामने से हीरो ग्लैमर … Read more
- कोरम के अभाव में 31 मार्च को होनेवाला चैम्बर का चुनाव रद्द,अब 13 अप्रैल को होगा चुनावकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन के लिए नये पदाधिकारियों और सदस्यों का 31 मार्च 2026 को होनेवाला आम … Read more
- विवाहिता महिला के विषपान करने से मौत, परिजनों में पसरा मातमकदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत के कांताडीह गांव में एक महिला हसीरा बीबी (34) ने विषपान कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण ने कदवा पुलिस को … Read more
- अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा चालक सहित दो घायलकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के पत्थर टोला रेलवे बांध के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर का इंजन खाई में पलट गया। जिससे उस पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये। घटना … Read more




























