नवादा : उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ 4 दिनों तक चलने वाला छठ पर्व हुआ संपन्न

SHARE:

नवादा /रामजी प्रसाद/कुमार विश्वास /रिंकु

4 दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ आज प्रात काल उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया ।आज प्रातः काल छठ व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का अपना उपवास जल ग्रहण करने के बाद समाप्त किया ।

इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर उपस्थित होकर प्रातः काल से ही उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठ व्रतियों ने अपने परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।

जिले भर के छठ घाटों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया । अर्घ देने के पश्चात गाजे-बाजे के साथ लोग घाटों से वापस लौट रहे है ।
















सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!