गुरुवार,11/11/2021,तिथि : सप्तमी 6 बजकर 49 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी,विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग पढ़े हमारे पंचांग पेज पर
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन सकती हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दवाईयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें किसी और पर ना थोपें। छात्रों को किसी विषय को समझने में सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।
वृष राशि :आज राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। वर्तमान में किए गए काम का फायदा भविष्य में मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी और सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि:आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। किसी नई खबर पर काम करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि :आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।
सिंह राशि : आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशि :आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि :आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।
वृश्चिक राशि :आज आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
धनु राशि :आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि :आज किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।
कुंभ राशि :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। किसी काम में संतुलन बनाकर चलने से वो समय से पहले पूरा होगा। कोई खास दोस्त आपसे मिलाने आपके घर आएगा।
मीन राशि :आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की … Read more

























