पटना :मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री विवेक कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की अद्यतन स्थिति विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पेशल सर्वे फेज-1 फेज-2 एवं फेज-3 के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।स्पेशल सर्वे फेज-1 के अंतर्गत 20 जिले 89 अंचल, 207 कैंप्स एवं 5228 गांवों में सितंबर, 2020 से काम शुरु किया गया है।
फेज-2 के अंतर्गत 20 जिले 90 अंचल, 197 कॅप्स एवं 4668 गांवों में जुलाई, 2021 से काम शुरू किया गया है। फेज-3 के अंतर्गत 18 जिलों, 114 अंचल एवं लगभग 10,000 गांवों में जनवरी, 2022 से काम शुरु किया जाएगा। स्पेशल सर्वे का कार्य दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।
उन्होंने विभाग द्वारा चलाये जा रहे 1 ऑनलाइन सर्विसेज के संबंध में भी जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम की शुरुआत जब वर्ष 2006 में की गई तो उसमें ज्यादातर भूमि विवाद से जुड़े मामले आते थे। इस पर विचार विमर्श किया और कानून बनाया गया। भूमि विवाद की समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से ज्यादा क्राइम भूमि विवाद के कारण होते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आबादी ज्यादा है और क्षेत्रफल कम है, जिसके कारण यहां की परिस्थितियां अलग हैं। हमलोगों ने तय किया कि यहां जमीन का स्पेशल सर्वे किया जाएगा। इसमें एरियल सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्पेशल सर्वे का कार्य पूरा हो जाने से भूमि विवाद को लेकर कम से कम झगड़ा होगा और लोगों का कल्याण होगा। भूमि विवाद की समस्याओं के निराकरण के लिए सप्ताह में एक दिन अंचलाधिकारी और थानेदार संयुक्त रूप से लोगों के साथ बैठक करते हैं।
15 दिनों में एक दिन एस०डी०ओ०और एस०डी०पी०ओ० तथा महीने में एक दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बैठक कर समस्याओं का निराकरण करते हैं। इसमें नई तकनीक का उपयोग करें और विभाग के स्तर से इसकी मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेशल सर्वे कार्य के दौरान जो फाइनल ड्राफ्ट बनेगा उसका मुख्यालय से एवं जिलाधिकारी के स्तर से भी मॉनिटरिंग कर चेक करा लें, ताकि कहीं कोई त्रुटि न रह जाए। यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।
बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री राम सूरत कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, अध्यक्ष-सह-सदस्य राजस्व पर्षद श्री संजीव कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री विवेक कुमार सिंह, गृह-सह-मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, निदेशक, लैंड रिकॉर्ड एण्ड सर्वे श्री जय सिंह एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बेतिया में अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तारबेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार … Read more
- KishanganjNews:सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम विशाल राज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसाविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव, धवेली एवं भोरहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर का निरीक्षण करने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज भोरहा पंचायत पहुंचे। … Read more
- BiharNews:किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक सप्ताह में 51 अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक-हेरोइन जब्त430 ग्राम हेरोइन के साथ कई वाहन किया गया जप्त प्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत … Read more
- KishanganjNews:कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल,दो की स्थिति गंभीरसंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर मक्का … Read more
- मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहरामपिता ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत राज कुमार/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत … Read more
- किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गलगलिया चेक पोस्ट से 204 लीटर विदेशी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तारराहुल कुमार/किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया … Read more
- जन सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ,प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने … Read more
- समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम … Read more
- कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लाभुकों के बीच वितरित किए जॉब कार्ड,राशन कार्ड व प्रमाण पत्रकोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पंचायत सहयोग शिविर – समस्याओं का तेज समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, … Read more
- आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़,घंटों बाधित रहा आवागमनबिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया हाट काली स्थान समीप मुख्य सड़क में रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक … Read more
- डीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा,विभिन्न स्टालों का लिया जायजाहसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में थाना प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया … Read more
- हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष … Read more
- घायल मिले विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,शिनाख्त के प्रयास तेजफलका/कटिहार – फलका पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी महादलित टोला के पास से घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान … Read more
- जीएनएम छात्राओं के बीच जमीन पर बैठे डीएम,शिकायत सुनते ही प्राचार्य-शिक्षक बदलने का दिया आदेशकटिहार – जीएनएम स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आंदोलन समाहरणालय पहुंच गया। पहले सड़क जाम कर विरोध जता रहीं छात्राएं बाद में समाहरणालय परिसर पहुंचीं। … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन … Read more
- जन समस्याओं के समाधान को लेकर जन सहयोग शिविर का आगाज,पहले दिन मिले 69 आवेदनबरारी /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, मुख्य पार्षद बबिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र … Read more
- 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजितएक दर्जन मांगों पर बनी सहमति – विकास सिंह कटिहार – स्थानीय संयुक्त श्रम भवन में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज के अध्यक्षता में 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों यह विभिन्न मांगों … Read more



























