शनिवार ,6/11/2021,विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल ,तिथि : द्वितीया .. आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि :आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि :आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। संभलकर रहें वरना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। लेकिन यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि :आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि :आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।
तुला राशि :आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि ;आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु राशि :आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि :आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लवमेटस अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
कुंभ राशि :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।
मीन राशि :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे :9431267283
News Lemonchoose.Com भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जिसमें सच और समय का ख़ास महत्व है। इसमें हम आपको देंगे नए भारत की अंतर्कथा और खबरों का दस्तावेज, रिवाज से अलग रहेगी समाचारों की संवेदना और उसकी आत्मा , खट्टी मीठी और तीखी ।आगे पढ़ें …

























