- 12 से 15 अक्टूबर तक के अभियान में 923 लोगों का हुआ टीकाकरण
- टीकाकरण से वंचित लोगों ने वैक्सीन लेने में दिखाई रुचि
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सभी मुख्य पंडालों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया गया टीकाकरण अभियान सफल रहा । लोगों ने पूजा-पंडालों में पूजा अर्चना और दर्शन के साथ साथ कुल 923 व्यक्तियों ने कोविड-19 का टीका भी लिया। पूजा के दौरान 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित विशेष सत्र सुबह 9 बजे से 9 बजे रात तक संचालित किया गया था , ताकि प्रतिमा के दर्शन व मेला घूमने के मकसद से निकले वंचित लोग आसानी से अपना टीकाकरण करा सकें। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। कोरोना संक्रमण की वजह अनगिनत लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं। उसमें से हमें जीवन देने वाले डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। हमें कोरोना से बचाने के लिए खुद काल के गाल में समाने वाले कोरोना वॅरिअर्स की कुर्बानी बेकार ना जाए। इसीलिए टीका लेकर खुद के साथ अपने अन्य लोगो की भी जान बचाएं। अब लोगों को लग रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है।
जिले में त्यौहार के दौरान प्रतिदिन 3000 से अधिक जांच अभियान :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि जिले में दीपावली और छठ पूजा का पर्व करीब आने से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की आवाजाही भी बढ़ चुकी है । जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जांच प्रक्रिया के दायरे को और भी बढ़ाया गया है । उन्होंने बताया, स्टेशन पर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच करने के बाद ही, स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, कई लोग निजी गाड़ियों से भी अपने घर लौटेंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित व उन्हें जांच के लिए जागरूक करने के लिए आशा को जिम्मेदारी दी गयी है। लेकिन, इसके लिए अब आम लोगों को भी आगे आना होगा। ताकि, किसी की गलती का खामियाजा दूसरों को न भुगतना पड़े। वहीं टीकाकरण के साथ कोरोना जांच भी की जा रही है। अभी प्रतिदिन 3000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है ।
जिले में मात्र 0 व्यक्ति संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि जिले में वर्तमान एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है ,इसका श्रेय शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की मुस्तैदी को ही जाता है । वहीं त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के बाहर से घर लौटने सहित भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए संक्रमण के प्रसार का खतरा बरकरार है। इसे लेकर लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।वहीं जिले में अबतक कुल 8.67 लाख लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है । जिसमे 7.08 लाख लोगो को प्रथम एवं 1.58 लाख लोगो को दूसरा डोज दिया गया है |
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने हेतु धावा दल गठितकालाबाजारी करने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई किशनगंज/प्रतिनिधि वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सहित … Read more
- सेप्टिक टैंक में गिरने से युवक की मौत,दो सफाईकर्मी बाल-बाल बचेबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित हाशिमपुर सीज टोला में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की दम … Read more
- शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं सड़कों के विकास में बिहार अग्रणी: सीएम नीतीश कुमारजाति,धर्म और लिंग का भेदभाव किये बना कराया गया समावेशी विकास–सीएम समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा बड़झल्ला नितीश कुमार ने गिनाया बिहार सरकार के काम तो पिछली सरकारों पर कसा … Read more
- किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार … Read more
- सीएम नीतीश कुमार ने अररिया को दी 546 करोड़ की योजनाओं की सौगातसमृद्धि यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार • 68 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास • फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा अररिया / प्रतिनिधि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा … Read more
- मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावितबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के कारण … Read more
- कटिहार:सीएम नीतीश के आगमन को लेकर उत्साह,सौगात मिलने की उम्मीदकरेंगे योजनाओं की समीक्षा और जनसंवादतीनगछिया बाजार समिति और प्राणपुर के बडझल्ला में लोकार्पण के साथ करेंगे संवाद कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर आज 12 मार्च को प्रखंड अंतर्गत … Read more
- अग्नि प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणअमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में बीते 2 मार्च को रोजा की इफ्तारी की तैयारी के दौरान लगी आग में सभी प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार … Read more
- रौतारा में पशु तस्करी का भंडाफोड़,17 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। रौतारा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक मिनी ट्रक को जब्त किया … Read more
- सिलीगुड़ी बालुरघाट एवं सिलीगुड़ी बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक हुआ विस्तारजलपाईगुड़ी में नया ठहराव कटिहार – रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी–बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा सिलीगुड़ी – बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हल्दीबाड़ी स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। … Read more
- पहले प्रयास में यूपीएससी में किसान के बेटा को मिली सफलता,गांव में जश्न का माहौल10 साल बाद बुधवार को अपने गांव पहुंचे नारायण साह /फलका/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फूलडोभी गांव के किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने युपीएसी की परीक्षा … Read more
- सुलग रहा गंगा किनारे का दियरा क्षेत्र,फसल नष्ट किए जाने से आक्रोशकटिहार ग्रामीण – मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश वार्ड संख्या आठ निवासी किसान मोतीलाल यादव (51) ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को लिखित शिकायत कर उनके खेत तकरीबन दो सौ बीघा फसल को … Read more
- कटिहार जिले के 10 सैरातों का बंदोबस्त – एडीएमकटिहार – जिले में अपर समाहर्ता सह जिला अपर दंडाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में 10 सैरातों का बंदोबस्त किया गया। 10 सैरातों में सबसे ज्यादा मनिहारी के 14 घाटों का बंदोबस्त … Read more
- कटिहार:मोहम्मद तैयब निर्विरोध चुने गए बेलवा पैक्स अध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहरबारसोई /कटिहार – पैक्स चुनाव की प्रक्रिया के तहत नाम वापसी की अंतिम तिथि के दौरान बुधवार को बेलवा पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद जावेद के द्वारा अपना नामांकन वापस ले … Read more
- एचआईवी एड्स एसटीआई एवं ब्लड सेफ्टी पर कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई की ओर से सम्पूर्ण सुरक्षा के अंतर्गत आठ ब्लॉक केसीएचओ के साथ एचआईवी एड्स एसटीआई एवं ब्लड सेफ्टी … Read more
- कटिहार:24.340 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारडंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को 24.340 लीटर विदेशी शराब के साथ हिरासत में लेकर बुद्धवार को जेल भेज दिया है।जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष … Read more
- आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड पांच चकमन में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक लगी आग से चार परिवार के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए लोग सिर्फ … Read more
- मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान किशनगंज जिले को दी 235 करोड़ रूपये की 122 योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री ने 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन एवं 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का किया शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को … Read more
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज,गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ..स्पीकर किसी दल के नहीं होते, सदन के होते हैंलोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया । ओम बिरला ही स्पीकर के पद पर बने रहेंगे ।लोकसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष … Read more
- बैरिया टीचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा नया मार्गकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित बैरिया में बुधवार को बैरिया टीचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह कोचिंग संस्थान हाई स्कूल बैरिया के ठीक सामने … Read more
- मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत पंखाबाड़ी विद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवानाकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंखाबाड़ी के 50 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। … Read more





























