बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने देश वासियों को दी दुर्गापूजा की बधाई, कोरोना से सचेत रहने का सीएम ने किया अपील

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बिहार /पटना

 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ ने अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का
संचरण करने वाला पर्व है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनायें। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने देश वासियों को दी दुर्गापूजा की बधाई, कोरोना से सचेत रहने का सीएम ने किया अपील