महंत श्री गिरी की मौत हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बाघमबरी आश्रम पहुंची फोरेंसिक जांच टीम
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल पहुचेंगे प्रयागराज
स्व नरेंद्र गिरी के एक शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार में लिया गया हिरासत में -एडीजी कानून व्यवस्था
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच सीबीआई से करवाने की उठी मांग
प्रयागराज /प्रतिनिधि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गई है ।मालूम हो कि प्रयागराज स्थित आश्रम में उनका शरीर फंदे से लटका हुआ मिला है। उनके निधन के बाद उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है ।पुलिस को उनके कमरे से सूसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपने एक शिष्य सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
पुलिस हत्या और आत्महत्या की तमाम गुत्थियों को सुलझाने में जुटी हुई है। उनके निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है।उन्होंने लिखा आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।सीएम श्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मौत को संस्कृति एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. केशव प्रसाद ने कहा- नरेंद्र जी ने हर प्रकार की चुनौतियां का सामना किया. कुंभ मेले में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा बीते 30 सालों से मैं उनका अनुयायी था, नरंद्र जी की मौत की समाचार सुनकर मैं अत्यंत दुखी हूं,मेरा दुख असहनीय है।उन्होंने मुझे सदैव स्नेह दिया।मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वो आत्महत्या कर सकते हैं।उन्होने उनके हत्या किए जाने के सवाल पर कहा कि अगर किसी ने ऐसी स्थिति पैदा की है तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा। स्थिति जानने के लिए प्रयागराज जा रहा हूं ।वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी कल प्रयागराज जाने वाले है। हत्या और आत्म हत्या के बिंदु पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था श्री प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पुलिस को सूचना मिली थी की महंत जी ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर IG और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उनके शरीर को पंखे से उतारा गया।श्री कुमार ने कहा हमको मौके से सुसाइड नोट मिला था ,जिसपर उन्होंने आनंद गिरि तथा दो अन्य लोगों के विरुद्ध आरोप लगाए हैं ।
श्री कुमार ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने आनंद गिरि को उत्तराखंड पुलिस की सहायता से हरिद्वार से हिरासत में लिया। साथ ही उन्होंने कहा एक टीम वहां भेजी जा रही है जो पूर्ण सुरक्षा के बीच उसको लाएगी और आगे की पूछताछ इसमें की जाएगी ।वहीं बाघमबरी स्थित आश्रम जहा उनकी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हुई है में फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है ।पुलिस उन तमाम बिंदुओं को खंगालने में जुटी हुई है जिससे की सच्चाई सामने आए । दूसरी तरफ स्व नरेंद्र गिरी के मौत की सीबीआई जांच की मांग भी अनुयायियों द्वारा की जा रही है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कुरेठा रेलवे स्टेशन में पांच नंबर रेल लाइन पार करने को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांगग्रामीणों ने दिया रेल मंडल एवं महाप्रबंधक को आवेदन मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के द्वारा कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड पर कटिहार से कुमेदपुर तक डबल लाइन रेलवे का जहां निर्माण किया … Read more
- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देशडंडखोरा/कटिहार–19 मई को भमरैली पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय … Read more
- मनसाही में वृद्ध के लिए वृद्धा पेंशन के केवाईसी कार्य सुस्त पड़ामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा पेंशन को लेकर जीवन प्रमाणिक कार्य कर्मियों को द्वारा कछुए की चाल पर चल रही हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जीवन प्रमाणिक को लेकर पत्र जारी करते … Read more
- नदी मार्ग में सुरक्षित यात्री फेरी सेवा की मांगमनिहारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को मांगपत्र सौंपकर मनिहारी – साहिबगंज झारखंड के बीच जनहित में यात्री फेरीसेवा बहाल करने की … Read more
- रेडक्रॉस के संस्थापक की जन्मदिवस पर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन को मनाने के लिए रेडक्रॉस भवन पर एकत्रित हुए। आज ही के दिन 8 मई … Read more
- कटिहार:एक शराब तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दिवाकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नीमा से ओलीपुल की ओर जानेवाली सडक पर एक स्कूटी की जांच के दौरान डिक्की एवं झोला मे … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजितकटिहार – शहर आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन प्रवेक्षक … Read more
- कटिहार :पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,सुनी गई समस्याबारसोई /कटिहार – पुलिस एवं पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित … Read more
- महिला संग मदरसा शिक्षक संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया,ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले कियाआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बाल बच्चेदार पुरुष को शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप … Read more
- बच्चों एवं महिलाओं के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएमबाल विकास परियोजना की योजनाओं की हुई समीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार,डीपीओ … Read more
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही एक … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ मुंबई … Read more






























