- कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर उचित पोषण के प्रति जागरूकता जरूरी
- सही पोषण और नियमित खान-पान की दी गई जानकारी
- स्तनपान से होने वाले फायदों पर हुई चर्चा
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस के रूप में मनाया गया | आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम ने कहा की पोषण की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए हमारी जिले की सभी आंगनवाड़ी दीदी समस्या को जड़ से मिटाने के लिए काफी सजग और संकल्पित है। जन -जन के सहयोग से पोषण माह का उद्देश्य सफल होगा। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण है। लेकिन यह तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उचित पोषण की जानकारी होगी। पोषण माह के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पोषण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

पोषण के पांच सूत्र कुपोषण मिटाने मे होगा सार्थक:
कोचाधामन प्रखंड की सीडीपीओ नमिता घोष ने अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान पोषण के पांचों सूत्रों का जिक्र किया. पहले सूत्र के रूप में बच्चे के पहले हजार दिन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा की गर्भावस्था के 270 दिन तथा उसके बाद 2 वर्ष तक लगभग 730 दिन बच्चे के सबसे सुनहरे हजार दिन होते हैं. इसी समय बच्चे को सही आहार दिया जाना चाहिए ताकि उसका मस्तिष्क तेजी से विकास कर सके. पौष्टिक आहार के रूप में 6 माह तक बच्चे को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए. इस दौरान ऊपर से पानी भी नहीं देना चाहिए. छह माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार दिया जाना चाहिये.
छः माह बाद स्तनपान के साथ ही ऊपरी आहार भी जरूरी :
अन्नप्राशन दिवस पर कोचाधामन के महिला पर्यवेक्षिका प्रीति सिंह के द्वारा कमालपुर पंचायत वार्ड नम्बर 11 में आंगनवाड़ी केंद्र 90 संख्या का क्षेत्र निरीक्षण तथा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 88 के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रीति सिंह ने बताया कि छः महीने बाद से ही शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अतिरिक्त अनुपूरक आहार दिया जाना चाहिए। इस उम्र में शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है इसलिए इस दौरान शिशुओं को ज्यादा आहार की जरूरत होती है। अन्नप्राशन दिवस के साथ ही सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्र के लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए टीका लगाने के लिए जागरूक किया गया।
घर के खाद्य पदार्थों से करें अनुपूरक आहार का निर्माण :
जिला समन्यवक मंजूर आलम ने बताया कि बच्चों को अन्नप्राशन के साथ कम से कम दो वर्षों तक स्तनपान भी कराएँ तभी बच्चे के स्वस्थ शरीर का निर्माण हो पाएगा। इसके अलावा 6 माह से ऊपर के बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के लिए पूरक आहार की जरूरत के विषय में जानकारी दी गयी। 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना, 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाने की सलाह दी गयी। शिशु के लिए प्रारंभिक आहार तैयार करने के लिए घर में मौजूद मुख्य खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है। सूजी, गेहूं का आटा, चावल, रागा, बाजरा आदि की सहायता से पानी या दूध में मिलाकर दलिया बनाए जा सकते हैं। बच्चे की आहार में चीनी अथवा गुड को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। 6 से 9 माह तक के बच्चों को गाढे एवं सुपाच्य दलिया खिलाना चाहिए। वसा की आपूर्ति के लिए आहार में छोटा चम्मच घी या तेल डालना चाहिये। दलिया के अलावा अंडा, मछली, फलों एवं सब्जियों जैसे संरक्षक आहार शिशुओं के विकास में सहायक होते हैं।
शिशुओं के पोषाहार के लिए इन बातों का रखें ख्याल:
• 6 माह बाद शिशुओं को स्तनपान के साथ ही अनुपूरक आहार दें।
• स्तनपान के अतिरिक्त दिन में 5 से 6 बार शिशु को अतिरिक्त आहार सुपाच्य भोजन के रूप में दें।
• शिशु को मल्टिंग आहार(अंकुरित साबुत आनाज या दाल को सुखाने के बाद पीसकर) देना चाहिए।
• माल्टिंग से तैयार आहार से शिशुओं को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
• शिशु द्वारा अनुपूरक आहार नहीं खाने की स्थिति में भी उन्हें थोडा-थोडा करके कई बार अतिरिक्त भोजन खिलाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़ें:
- रजत जयंती शतरंज प्रतियोगिता कल से, तैयारियां पूरीकिशनगंज। शतरंज खिलाड़ियों के विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से वर्ष 1996 में स्थापित जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित 25वीं रजत जयंती वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता आज रविवार से स्थानीय खेल भवन सह व्यायामशाला में प्रारंभ होगी। … Read more
- तेज आंधी-बारिश से टेढ़ागाछ में भारी तबाही,सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बादसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने देखते ही देखते पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। … Read more
- kishanganjNews:तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत, दो बच्चे घायल।परिजनों में मचा कोहरामसंवाददाता/निशांत बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 सताल इस्तमरार गावं मे शुक्रवार की देर रात आयी तेज आंधी मे एक घर के ऊपर पेड़ गिर जाने से घर मे परिवार संग सोई एक महिला की जहां … Read more
- किशनगंज में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार, ईद गाहों में अकीदत के साथ की गई नमाज अदासंवाददाता :राहुल कुमार किशनगंज में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। … Read more
- फारबिसगंज केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महायज्ञ एवं संकीर्तन ,भक्तिमय हुआ माहौलसंवाददाता: बिपुल विश्वास श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ एवं … Read more
- Biharnews: फारबिसगंज में तेज आंधी तूफान से दो बच्चों की मौत जबकि तीन घायल ,फसलों को भारी नुकसानसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी तूफान एवं बारिश में दो बच्चे की मौत की खबर है।शहर के कोठीहाट और दरभंगिया टोला में मकान और पेड़ गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की … Read more
- किशनगंज में ईद को लेकर उत्साह और उमंग:ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अदा की नमाज,गले लगाकर दी बधाईराहुल/किशनगंज किशनगंज में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। ईदगाह में … Read more
- घर से पल्सर बाइक उड़ा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिसबाइक चोरी की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के बेलवा हाट स्थित एक घर से पल्सर बाइक की चोरी हो गई।बाइक मालिक राजाराम सोनार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना … Read more
- किशनगंज से महिला हुई लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता महिला के पिता कृष्णा दास ने गुरुवार को अपनी पुत्री के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना … Read more
- किशनगंज में नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत, कारवाई में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पास के गांव के युवक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है।मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध गुरुवार को सदर थाना में … Read more
- महाकाल मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि रुइधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैती नवरात्र पर पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है। शुक्रवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।मंदिर … Read more
- ठाकुरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप,महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को सौंपा आवेदनमनोवर आलम/किशनगंज ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ।महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे लेकर जिला पदाधिकारी विशाल … Read more
- ईद को लेकर पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलरणविजय /पौआखाली:आगामी ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे जिल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम … Read more
- किशनगंज में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजामकिशनगंज। संवाददाता जिले में पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही … Read more
- दिघलबैंक के मंगुरा में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य भूमि पूजन, 7 से 13 अप्रैल तक होगा आयोजनमुरलीधर झा/दिघलबैंक किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत मंगुरा वार्ड संख्या 3 में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल और श्रद्धा-भक्ति के बीच … Read more
- KishanganjNews:पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 346 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तारगलगलिया/दिलशाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन … Read more
- डीएम एसपी ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण,गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्तकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों इंडेन गैस एजेंसी का संयुक्त औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ताओं को समय … Read more
- पोठिया में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में श्री श्री 108, 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more
- परिवार नियोजन पखवारा संपन्न,शिविर में हुआ 22 महिलाओं एवं 02 पुरुषों का बंध्याकरणअंतिम दिन 6 में 4 महिला बिना ऑपरेशन कराये लौटी वापस डंडखोरा/कटिहार–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा में परिवार नियोजन पखवारा (6 से 20 मार्च) का आयोजन किया गया।जिसके तहत योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लाभ एवं … Read more
- बच्चों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है – प्रमंडलीय आयुक्तबाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन कटिहार – पूर्णिया प्रमंडल में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र रूप से … Read more
- अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई,अमन चैन की मांगी गई दुआमनसाही/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न जामा मस्जिद में रोजा के अंतिम शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम भाई जामा मस्जिद पहुंचे वजू खाना में वजू किए। इनके उपरांत नमाज अदाकर … Read more
- सौरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद को मिली लगातर दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौलडंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सौरिया प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि. का अध्यक्ष के एकल पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में रामप्रसाद महतो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था … Read more
- अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाजबलरामपुर /कटिहार – शुक्रवार को रमजान माह की आखरी जुमे की नमाज प्रखंड क्षेत्र के सभी जामे मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई।इस जुमे को अलविदा जुमा भी कहा जाता है।अजान सुनते … Read more



























