• 2014 के बाद प्रति वर्ष कालाजार मरीजों में लगभग 40 फ़ीसदी की आई है कमी
• वेक्टर बोर्न डिजीज पर चल रहे समीक्षा बैठक का हुआ समापन
छपरा /प्रतिनिधि
वेक्टर बोर्न डिजीज पर आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक का समापन बुधवार हो हुआ। समीक्षा बैठक के प्रथम दिन जहाँ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। वहीं बैठक के दूसरे दिन कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुयी। बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, भारत सरकार, के अपर निदेशक एवं संयुक्त निदेशक के साथ जिलों के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल विभाग के अधिकारी सम्मलित हुए। इस दौरान बिहार में कालाजार कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति एवं इसके उन्मूलन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी।
बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, भारत सरकार, के अपर निदेशक डॉ. नुपुर रॉय ने कालाजार उन्मूलन में बिहार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रखण्ड जो कालाजार से मुक्त हो गए हैं, वहाँ भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नए मामले की सही समय पर पहचान करना आवश्यक है।
साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आईआरएस की गुणवत्ता पूर्ण छिड़काव, ऐसे क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग, सर्विलांस तथा सर्वे भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कालाजार मरीजों की पहचान करने एवं उन्हें चिकित्सकीय सेवा प्रदान के दौरान भी काफ़ी सतर्कता की जरूरत है। यह सुनिश्चित कराना जरूरी है कि कालाजार मरीज का ईलाज प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा ही हो। उन्होंने कालाजार उन्मूलन की दिशा में वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल समन्वयक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इनके सहयोग से कालाजार उन्मूलन के लक्ष्यों को हासिल करने में काफ़ी मदद मिली है। उन्होंने फाइलेरिया एवं कालाजार कार्यक्रम से जुड़े सहयोगी संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश भी दिए।
वेक्टर बोर्न डिजीज कण्ट्रोल प्रोग्राम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने कहा विगत 7 सालों में कालाजार के मामलों में काफ़ी कमी आयी है। वर्ष 2014 में बिहार के 33 जिलों के 130 प्रखंड कालाजार एंडेमिक थे। वहीं, अब 2021 में राज्य में कोई भी प्रखंड एंडेमिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सारण के 3 प्रखंड एवं सीवान का 1 प्रखंड अभी भी कालाजार से मुक्त नहीं हो सके हैं। यद्यपि, अभी बिहार के 31 जिले के 126 प्रखंडों में कालाजार के जीरो केस हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में राज्य में कालाजार के 8028 मरीज थे, जो 2020 में घटकर 1498 हो गए। वहीं अगस्त, 2021 तक अभी बिहार में केवल 644 मरीज ही मिले हैं। इस तरह बिहार में प्रति वर्ष लगभग 40 फ़ीसदी कालाजार मरीजों में कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि 2014 में बिहार में 228 गाँव कालाजार के हॉट स्पॉट थे जो अब अगस्त 2021 में घटकर 5 हो गए हैं। कालाजार उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के कारण बिहार दिसम्बर, 2021 तक कालाजार से मुक्त हो जाएगा।
इस दौरान केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पीसीआई, जीएचएस, चाई एवं लेप्रा जैसे सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि ने कालाजार उन्मूलन को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा जानकारी दी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही एक … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ मुंबई … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शाहजहां (19) पिता … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तिस्ता कैनाल से बरामद होने के … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर किशनगंज के भाजपा … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति … Read more





























