भारत : कोरोना के 34 हजार से अधिक नए मरीज मिले,260 लोगो की हुई मौत

SHARE:

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक  पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,973 नए मरीज मिले हैं ।वहीं 260 लोगो की मौत इस दौरान हुई हैं ।देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,31,74,954 हो गई है।

वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 3,90,646 है ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि बीते 24 घंटो में 37,681 लोग बीमारी से ठीक हुए है ।मालूम हो की अभी तक 3,23,42,299 लोग बीमारी को मात देने में सफल रहे है। जबकि देश में महामारी से मरने वालो की संख्या बढ़ कर 4,42,009 हो गई है। मालूम हो की अकेले केरल में Covid के 26,200 नए मामले और 114 मौतें हैं। वहीं देश में अभी तक 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार 586 लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :

सबसे ज्यादा पड़ गई