सुरक्षित गर्भपात ,प्रशिक्षित चिकित्सक से 12 सप्ताह तक करा सकते हैं
- सुरक्षित गर्भपात सुविधा की जानकारी आशा को दी गयी
- सभी अस्पतालों में उपलब्ध है गर्भपात की सुविधा
- कम उम्र में गर्भधारण करना महिला व बच्चे के लिए नुकसानदायक
किशनगंज /प्रतिनिधि
सुरक्षित गर्भपात के लिए लोगों को सही समय एवं योग्य चिकित्सक की जानकारी का होना आवश्यक है। इसकी जानकारी लोगों को आशा द्वारा आसानी से मिल सकती है। अनचाहा गर्भ किसी भी दम्पति को मानसिक तनाव एवं परेशानी में डाल देता है। ऐसे में दंपत्तियों द्वारा अचानक से गर्भपात का जोखिम भरा फैसला लिया जाता है और आनन-फानन में किसी भी चिकित्सक से जल्द ही गर्भपात करा दी जाती है जो भविष्य में महिला के स्वास्थ्य में परेशानी का सबब बनती है। इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों में योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है जिसके द्वारा सुरक्षित गर्भपात कराया जा सकता है| जिससे सम्बंधित महिला को भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। लोगों तक इसी स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
आई-डी एफ फाउंडेशन की ओर से हिना कौशर द्वारा सभी आशा को सुरक्षित गर्भपात के लिए अस्पतालों में उपलब्ध योग्य चिकित्सक एवं गर्भपात के लिए सही समय की जानकारी दी गई। बैठक में प्रखंड उत्प्रेरक अमित सागर ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार एवं सभी आशा उपस्थित हुई ।
कम उम्र में गर्भधारण करना महिला व बच्चे के लिए नुकसानदायक :
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी परिवार नियोजन गाइडलाइन में इस बात की चर्चा भी की गयी है कि कम उम्र में गर्भधारण करना नुकसानदायक होता है। मातृ मृत्यु के 50 प्रतिशत मामलों में मृत्यु का कारण कम उम्र में मां बनना होता है। बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र की तुलना में बीस वर्ष से कम उम्र की किशोरियों या महिलाओं में प्रसव आमतौर पर अधिक जटिल होता है। साथ ही कम उम्र की माताओं के शिशुओं की प्रथम वर्ष में ही मृत्यु की संभावना भी बनी रहती है। आशा कर्मियों को अपने क्षेत्रों में लोगों को गर्भपात की जानकारी देने के साथ ही अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रहने के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के उपयोग की भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
गर्भपात की सुविधा ,सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है:
बैठक में हिना कौशर ने बताया किसी भी दम्पति को गर्भपात प्रशिक्षित चिकित्सक से ही कराना चाहिए। जिले के सभी प्राथमिक अस्पताल में गर्भपात के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध हैं । कोई भी गर्भवती महिला प्रथम तिमाही यानी 12 सप्ताह में अपना गर्भपात करवा सकती है। अगर किसी कारणवश दम्पति प्रथम तिमाही में गर्भपात नहीं करा पाए तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय कानून के एमटीपी एक्ट के अनुसार कोई भी दम्पति गर्भधारण के दूसरी तिमाही यानी 20 सप्ताह तक में गर्भपात करवा सकते हैं। लेकिन दूसरी तिमाही में गर्भपात थोड़ा कठिन होता है इसलिए इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की आवश्यकता होती है। जिले में यह सुविधा सदर अस्पताल, में उपलब्ध है।
बेहतर गर्भपात के लिए कैक सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध है:
बैठक में महिला चिकित्सक डॉ ने बताया कि सदर अस्पताल में कैक सर्विस (कॉम्प्रीहेंशिव अबॉर्शन केयर) की उपलब्धता का साधन उपलब्ध है जिस कारण यदि कोई महिला कोविड-19 के कारण सुरक्षित गर्भपात नहीं करा सकी है और वह द्वितीय तिमाही में चली गई है तो उन्हें सदर अस्पताल में भेजा जा सकता है। जहां प्रशिक्षित चिकित्सक के द्वारा सुरक्षित गर्भपात संभव है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में गर्भपात के बाद स्वस्थ रहने के लिए जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध हैं ।
12 सप्ताह से 20 सप्ताह तक कानूनन वैध है गर्भपात की सुविधा:
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कशयप ने कहा 12 से 20 सप्ताह तक सुरक्षित गर्भपात की सुविधा कानूनन वैध है। इसके लिए लोगों को किसी भी अप्रशिक्षित चिकित्सक से गर्भपात कराने की जरूरत नहीं है। अप्रशिक्षित चिकित्सक से कराए गए गर्भपात भविष्य में महिला के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण बहुत से ऐसे दम्पति हैं जो अनचाहे गर्भ से मुक्त होना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध गर्भपात की सुविधा की जानकारी होना आवश्यक है जो आशा कर्मियों द्वारा सम्भव है। आशा को अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना चाहिए जिससे लोग सरकारी अस्पतालों में योग्य चिकित्सकों से ही गर्भपात करा सके।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सदाचार और ध्यान से मिलती है आध्यात्मिक शक्ति : स्वामी व्यासानंद जी महाराजटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत कुंवारी गांव में आयोजित विश्वस्तरीय संतमत सत्संग के 16वें वार्षिक जिला महा अधिवेशन का समापन मंगलवार को भक्तिमय वातावरण … Read more
- चार बच्चियों ने हासिल की हाफिज़ा-ए-कुरआन की उपाधि, दस्तारबंदी समारोह में उमड़ा जनसैलाबकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झुनकी मुशहरा पंचायत के मुशहरा गांव स्थित मकतब मदरसा फातिमा तुज्जोह्रा लिल बनात में उस समय गर्व और खुशी का माहौल देखने को … Read more
- किशनगंज:अलग अलग मामलों में सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेलकिशनगज/प्रतिनिधि सदर थाना की पुलिस के द्वारा सोमवार की रात्रि स्पेशल ड्राइव चलाया गया। स्पेशल ड्राइव एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया।जिसमें पुलिस ने अलग अलग मामलों में … Read more
- किशनगंज पुलिस की उपलब्धि:छह दिनों में विशेष अभियान के तहत 31 आरोपियों को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग … Read more
- ग्लैमर बाइक की चोरी, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक से रविवार की शाम ग्लैमर बाइक की चोरी हो गई।बाइक मालिक बहादुरगंज कैरीबीपुर निवासी भोला साह ने बाइक चोरी की प्राथमिकी मंगलवार को … Read more
- AI के जरिए विवाहिता का अश्लील फोटो बना कर ब्लैकमेलिंग,जांच में जुटी पुलिससोशल मीडिया पर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी विवाहित बेटी … Read more
- किशनगंज के छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्यराहुल कुमार/किशनगंज लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन आज किशनगंज जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के … Read more
- कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन,गैस की क़िल्लत को लेकर नाराजगीसंवाददाता/किशनगंज गैस की किल्लत व मूल्य में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मंगलवार को शहर के फल चौक … Read more
- महाकाल मंदिर में मां के छठे स्वरूप माता कात्यानी की हुई पूजा, भक्तिमय हुआ माहौलकिशनगंज/प्रतिनिधि चैत्र नवरात्र पर जिले के अलग अलग दुर्गा मंदिरों और पूजा मंडपों में आस्था के साथ माता दुर्गा की आराधना की जा रही है।मंदिरों में सुबह से ही भक्तों … Read more
- मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप,जांच में जुटी पुलिसहत्या के प्रयास का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के चकला के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के सात लोगों के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास की … Read more
- किशनगंज:विद्युत ऊर्जा चोरी का दर्ज करवाया गया मामलाकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा सोमवार को विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में अभियान चलाया गया।कनीय अभियंता शक्ति कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा पंचायत के मोतिहारा … Read more
- किशनगंज ;विशेष एंटी ड्रगिंग टीम ने 30.150 किलोग्राम गांजा किया जप्त,गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से किया गया जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि आरपीएफ की विशेष एंटी ड्रगिंग टीम ने मंगलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.150 किलोग्राम गांजा जप्त किया है।जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस … Read more
- किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित,जैविक एवं प्राकृतिक कृषि अपनाने पर बलकिसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित कटिहार – संयुक्त कृषि भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी … Read more
- श्रीरामनवनी के अवसर पर सुजापुर परिक्षेत्र और नपं बरारी परिक्षेत्र से भव्य रामध्वज शोभायात्रा निकाली जायेगीभव्य शोभायात्रा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू शोभायात्रा में राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की झांकी निकलेगी बरारी /कटिहार – पिछले साल की अपेक्षा इस साल बरारी प्रखंड क्षेत्रवासियों में … Read more
- विकास कार्य में आ रही भूमि संबंधी समस्या को दूर किया जाय-डीएमकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी अवगत कराया कि पिछले दिनों पश्चिमी … Read more
- वाहन चेकिंग के दौरान मनसाही पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को पकड़ा,भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने मनसाही थाना के सामने नारायणपुर – पूर्णिया फोर लेन सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब तस्कर मनसाही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थानाध्यक्ष … Read more
- दो दर्जन से अधिक लोगों ने हिन्दू धर्म में आस्था व्यक्त करते हुए की घर वापसीधार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से शुद्धिकरणकरईसाई बने सनातनी भाई बहनों की करायी गयी सनातन धर्म में घर वापसी कटिहार ग्रामीण – सीमांचल के इलाके में विभिन्न प्रलोभनों के सहारे धर्मांतरण … Read more
- महिला की संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन से कटकर मौत,जांच में जुटी पुलिसकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के मंडल टोला खेरिया गांव में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ … Read more

























