मनोज कुमार झा
नेताजी के लिए “सेक्कूल्लर’वाद” ही सब कुछ था। उनका जीवन, उनका दर्शन और यहां तक कि उनकी आजीविका का भी इकलौता आधार।
नेताजी थे, तो जाहिर है व्यवसाय राजनीति ही था, और नेता जी इसमें सफल थे । सफल व्यवसाई भी कह सकते हैं नेताजी को। नेताजी के इस व्यवसाय में नेताजी का सबसे बड़ा सीक्रेट, और सबसे बड़ा औजार था “सेक्कूल्लर’वाद”।
नेताजी एक सच्चे और ‘घुटे-हुए’ किसिम के सेक्कूल्लरवादी थे। हमेशा, (यहाँ तक कि नींद में भी) सदैव “गंगा-जमुनी” बातें करते, ईद-बकरीद पर ख़ास टोपी में हमेशा फ्रंट पेज पर उनकी फोटू छपती, कभी रोजे तो नहीं रखे, पर कभी इफ्तारी पार्टियां देना नहीं भूलते।एक लम्बे समय से ऐसा था कि इलाके के एक धर्म विशेष के लोग, क़ानून के हिसाब से जिन्हें हम ‘अमुक’ धर्म के लोग कह सकते हैं, थोक भाव में उन्हें ‘भोंट’ दे देते थे, और वे हर बार आसानी से चुनाव जीत जाते।बार-बार, आसानी से चुनाव जीतने के कारण, ऊंचे से ऊंचे ओहदों पर गए नेताजी। मगर साहब, ईश्वर झूठ न बुलवाए, एक बात बड़ी ख़ास थी नेताजी में।जनता चाहे जिस किसी भी जाति/ धर्म/ या लिंग की हो, अगर वो किसी भी एंगल से वाकई में जनता है, तो नेताजी के द्वार उनके लिए सदैव ही खुले होते थे। नेताजी के दरबार में जनता के लिए किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं था। नेताजी के लिए सारे लोग पूरी तरह एक समान थे।
जिसको भी, जैसा भी, जो भी, काम हो, — हर काम को कराने के लिए निश्चित कमीशन तय था नेताजी का। आप बस वो कमीशन दे दीजिए और निश्चिंत होकर घर चले जाइए। चाहे आप किसी भी जाति/धर्म या लिंग के हों।
नेताजी का यह कारोबार लम्बे समय तक निर्बाध चलता रहा। नेताजी अधेड़ावस्था के आखिरी चरण में पहुँचने लगे थे। पर जैसा कि हर व्यापार का नियम है, व्यापार में उतार-चढ़ाव, अच्छे- बुरे दिन आते हैं। नेताजी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, कारोबार एकदम से जैसे पूरी तरह उतार पर आ गया। “सेक्कूल्लर’वाद” की जगह एक नई चीज आ गयी थी मार्किट में जो बड़ी पॉपुलर हो गई थी । नाम भी भला सा था उसका — “राष्ट्रवाद”।
हुआ कुछ यूं, कि धीरे -धीरे ‘अमुक’ धर्म-विशेष के खिलाफ दूसरे धर्म-विशेष के लोग, जिनको कि हम क़ानून के अनुसार ‘चमुक धर्म’ कह सकते हैं, पूरी तरह से गोलबंद हो गए। अब चूँकि ‘चमुक’ धर्म-विशेष के लोगों की संख्या ‘अमुक’ धर्म-विशेष के लोगों की संख्या से बहुत ज्यादा थी, तो जैसा कि स्वाभाविक था, नेताजी का सेक्कूल्लर’वाद खतरे में आ गया और जिसका डर था, वही हुआ। नेताजी अंततोगत्वा चुनाव हार गए।
उम्र के इस पड़ाव पर आकर किसी भी आदमी के आजीविका का इकलौता साधन एकाएक से ख़त्म हो जाए तो उस व्यक्ति पर क्या गुजरती है, मात्र वही व्यक्ति महसूस कर सकता है। मैं नेताजी के लिए वाकई दुखी था। नेताजी के पास गया। यथासंभव ग़मगीन चेहरा बना कर सहानुभूति के दो-चार बोल कहे, तो नेताजी का जबाब चौंकाने वाला था।
नेताजी बिलकुल निराश, हताश या परेशान नहीं थे। कहने लगे कि झाजी’ आप बड़े भोले (मूर्ख) हैं, अरे गीता में लिखा है कि जिसका पतन होता है उसका उत्थान भी तय होता है। मैंने गीता नहीं पढ़ी, पता नहीं उसमें यह लिखा भी है या नहीं, पर एक इतने प्रसिद्ध और सफल सेक्कूल्लरवादी होने के बावजूद गीता में उनकी ऐसी आस्था और इतना अडिग विश्वास देख कर मेरा मन श्रद्धा से भर उठा, सच कहूं तो आँखों में आंसू आ गए। थोड़ा और कुरेदने पर नेताजी ने अपनी इस आस्था के पीछे का अपना पूरा गणित भी समझाया।
कहने लगे कि झाजी आपने “हर घर से अफ़ज़ल निकलेगा” वाला नारा तो सुना है न ? मैंने सहमति में अपना सर हिलाया तो बोले, देखिए थोड़े ही दिनों की बात है, एक बार ज़रा ये जातीय जनगणना हो जाने दीजिए। इंशाअल्लाह, ऊपर वाले नारे की तरह ही हर जात से नए-नए नेता निकलने वाले हैं। आप तो जानते ही हैं कि मुझपर ऊपर वाले की सदैव विशेष कृपा रही है । मेरा अनुभव, मेरे पैसे और इतनी मिहनत से अर्जित अनेक दूसरे साधन भला किस दिन काम आएँगे !! राष्ट्रवादी चाहे जितना जोर लगा लें, इन नए वाले नेताओं में से कम से कम आधे को तो सेक्कुलर बना ही लूंगा, और फिर मेरे लिए “वही घोड़ा और वही मैदान”।
नेताजी से मिलने के बाद अब मैं भी पूरी तरह संतुष्ट हूँ कि “सेक्कूल्लर’वाद” भारत में फिर से लौटेगा। नेताजी के होते हुए भारत का सेक्कूल्लरवादी चरित्र पूरी तरह सुरक्षित है। जय हिन्द।
( श्री झा वरिष्ठ पत्रकार के साथ ही अधिवक्ता भी हैं)।
ये लेखक के निजी विचार है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक … Read more

























