- लोगों के टीकाकरण कराने से खत्म होगी महामारी, कोविड का टीका है पूर्ण सुरक्षित
- टीकाकरण के बाद के सामान्य साइड इफ़ेक्ट से घबराएँ नहीं
- कोविड का टीका संक्रमण से निजात पाने के लिये सबसे प्रभावशाली एवं उपयुक्त हथियार साबित हो रहा है
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।जिले में संक्रमण पर वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज सूबे के साथ जिले के कुल आबादी के 1 % लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिले में कुल 10224 व्यक्ति संक्रमित हुए थे जिसमें से 10135 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.1 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | स्वस्थ हो चुके मरीजों को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है और इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण दोबारा अपनी चपेट में ले सकता है। संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। “जैसे जैसे जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान अपनी गति पकड़ रहा है, उसी तरह संक्रमण के मामलों में भी राहत मिलती जा रही है।
वर्तमान में जिले में कुल 26 व्यक्ति ही संक्रमित हैं
जिले में कुल 1099000 लक्ष्य के आलोक में 264770 लोगों का किया गया टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया अब जिले में लोगों की टीकाकरण के प्रति रुचि बढ़ी है| जिसका नतीजा है विगत जनवरी महीने से 27 जुलाई तक जिले में कुल 264770 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिनमें से 42117 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना टीका का दूसरा डोज़ भी ले लिया है और अन्य लोग अपने दूसरे डोज़ लेने का इंतजार कर रहे हैं। कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लेकर हजारों लोग ना सिर्फ स्वयं को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है बल्कि दूसरों के लिए मिसाल बने हैं। यदि टीकाकरण में आई गति की बात करें तो 18 से 45 वर्ष उम्र के 1,34421 लोगों ने कोविड का पहला टीका व 1503 ने दूसरा टीका और 45 वर्ष से ऊपर के 1,13426 लोगों ने पहला व 28872 ने दूसरा टीकाकरण करवाया है।
संक्रमण के तीसरे लहर से बचने के लिए भी कराएं टीकाकरण :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोरोना टीकाकरण ना सिर्फ मौजूदा स्थित को नियंत्रित करने के लिए कारगर है बल्कि नये वैरिएंट डेल्टा प्लस से बचाव के लिए भी फिलहाल बेहतर विकल्प है। इस तथ्य की सच्चाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन भी (डब्लूएचओ) स्वीकार करता है कि संक्रमण से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीन ही सबसे कारगर हथियार है। इसलिए कोरोना टीका करण अभियान को गंभीरता से लें और जल्दी से जल्दी अपने को दोनों डोज़ लेकर टीकाकृत करें। ताकि, सूबे में तीसरी लहर के आने की संभावना को देखते हुये उससे पहले ही समुदाय को संक्रमण ग्रस्त होने से सुरक्षित कर लिया जाये।
निर्भीक होकर टीकाकरण के लिये आगे आयें लोग :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने आम लोगों से जिले में जारी टीकाकरण अभियान में भाग लेकर अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है। उन्होंने कहा जिले को कोरोना संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से निजात दिलाने के लिये टीकाकरण अभियान की सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिलावासियों को किसी शंका व संदेह से परे हट कर निर्भीक होकर कोरोना का टीका लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये प्रशासनिक तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
टीकाकरण के बाद के सामान्य साइड इफ़ेक्ट से घबराएँ नहीं :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा कोविड टीकाकरण के बाद कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे- बाँह में दर्द होना एवं थोड़ा फूल जाना , हल्का बुखार का आना, जी मचलाना, सिर दर्द होना, ठंड लगना, थकान का होना एवं मांसपेशियों में दर्द होना। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य साइड इफ़ेक्ट होने पर टीकाकरण के बाद थोड़ा आराम करें, जिससे स्वयं साइड इफ़ेक्ट में कमी आ जाएगी। यदि इसके बाद भी साइड इफ़ेक्ट से कोई घबराहट हो तो चिकित्सक से सलाह लें। हालाँकि, चिकित्सक से सलाह लेने की स्थिति आम तौर पर नहीं आती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि टीकाकरण के बाद होने वाले साइड इफेक्ट को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए। टीकाकरण के बाद सामान्य साइड इफ़ेक्ट यह बताते हैं कि आपकी इम्युन सिस्टम कार्य कर रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सेमापुर थाना क्षेत्र … Read more
- एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांगसालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी इंटरसिटी … Read more
- बन्दोबस्त घाट पर ही चलेगी नाव,अवैध घाटों पर सख्ती – जिलाधिकारीडीएम ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण बरारी /कटिहार – जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था … Read more
- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह, विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा – ई. विकास तिवारीबरारी/कटिहार -पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री ई. विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने … Read more
- ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रखंड के होनहार छात्रा ने रचा इतिहासफलका / कटिहार – प्रखंड में कैपस्टोन मिशन स्कूल साइंस ओलंपियाड रिजल्ट के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस वर्ष राज्य स्तर रैंक पर साइंस ओलंपियाड छात्रा ने फलका प्रखंड में सफलता … Read more
- एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण,सुरक्षित नाव परिचालन पर जोरमनिहारी /कटिहार – बुधवार को मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी मार्ग में सुरक्षित नाव परिचालन को … Read more
- “कभी तालियों की गूंज, आज बेबसी का सन्नाटा: बहुरूपिया कलाकार दर-दर भटकने को मजबूर”फलका/ कटिहार – फलका बाजार गल्ली मोहल्लों में इन दिनों बहरूपियों ने दिखाई अपनी कला ऐसी कला की हर कोई रहजाता है दंग पहले दिन शक्तिमान का रूप धारण कर लिया। दूसरे दिन … Read more
- दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनपार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ताओं ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कीकेंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों को सजा और … Read more
- नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ातसमेली /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिष्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मुलाक़ात की । |जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण नरैहिया स्कूल की खाली पड़ी जमीन में … Read more
- मनिहारी पुलिस नशेडियों के विरूद्ध सख्त,शराब के नशे में हंगामा करने आरोप में छः पियक्कड गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने मनिहारी रेलवे कॉलोनी से 6शराबी को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकडे गये युवकों की पहचान सोमर कुमार महतो (30) … Read more
- katiharNews:एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी,गांव में पसरा मातमतेलघी दरगाहा गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय सन्नाटा पसरा जब गांव … Read more
- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ माहौलमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ … Read more
- पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीएम को समाजसेवियों ने सौंपा पौधा सालमारी /कटिहार – बारसोई अनुमंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनकटिहार – कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में ऊर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक … Read more
- सालमारी कालेज चौक पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित का मामला अब तक नहीं सुलझासालमारी / कटिहार -आरडीएस कॉलेज चौक सालमारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा विस्थापन का मामला सुलझने की जगह उलझता चला जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देश पर अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान … Read more
- फारबिसगंज में चिकित्सक के ऊपर हमले का प्रयास,वाहन को किया क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदनसंवाददाता: अरुण कुमार फारबिसगंज में शिशु रोग विशेषज्ञ पर हमला किए जाने का प्रयास और वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित चिकित्सक डॉ दीपक कुमार द्वारा इस संबंध … Read more
- हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल,बारिश के बावजूद उमड़ी भक्तों की भीड़संवाददाता: रणविजय पौआखाली के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अवसर है भव्य हरिनाम संकीर्तन समारोह का, जिसका आज तीसरा दिन है। आस्था का आलम … Read more
- किशनगंज:स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंप की हुई जांचविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई । जिसमें जिला अपूर्ति पदाधिकारी, … Read more
- किशनगंज:जिले में बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्ति एवं पुनर्वास को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजितसंवाददाता/ किशनगंज बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित … Read more
- टीबी मुक्त भारत की ओर तेज कदम: टेढ़ागाछ सीएचसी का निरीक्षण, गांव-गांव तक पहुंच रहा 100 दिवसीय अभियानजांच, उपचार और जागरूकता का एकीकृत मॉडल—एक्स-रे से लेकर एचडब्ल्यूसी स्तर तक सुदृढ़ हो रही व्यवस्था लक्ष्य बड़ा है, इसलिए पहुंच भी व्यापक होनी चाहिए किशनगंज/प्रतिनिधि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल आंकड़ों … Read more
- किशनगंज के 89 लाभुकों को मिलेगी बैटरी चालित ट्राईसाइकिलसंवाददाता/ किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ‘मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना’ (सामर्थ्य/संबल योजना) के तहत जिले के 89 पात्र दिव्यांगजनों … Read more
- किशनगंज-बहादुरगंज फोर लेन सडक परियोजना में मिटटी के कार्य को युवक ने किया बाधित, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज किशनगंज-बहादुरगंज चार लेन सडक परियोजना में मिटटी भराई के कार्य को युवक के द्वारा लगातार बाधित किया जा रहा है। लगातार कार्य में बाधा उत्पन्न होने से धारीवाल बिल्डटेक लिमिटेड … Read more




























