BiharNews :किशनगंज सुखानी थाना पुलिस ने की बड़ी कारवाई ,आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ,आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/रणविजय

मद्यनिषेध अभियान के तहत सीमावर्ती सुखानी थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कम्प है।पूर्व में सुखानी थाने में दर्ज शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मंगलवार की सुबह अलग अलग ठिकाने में छापेमारी कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।इस बाबत न्यूज लेमनचूस को जानकारी देते हुए सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह पहली कार्रवाई ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से पावर हाउस के समीप की गई,जिसमें आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर में छुपे होने की सूचना मिली थी।






मामले में कांड संख्या 15/21 के आरोपी राजेश कुमार साह,पिता रामप्रकाश साह,विशाल कुमार साह पिता राजेश कुमार साह,गीता देवी पति राजेश कुमार साह को मौके से गिरफ्तार किया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई सालगुड़ी के समीप पौआखाली पुलिस के सहयोग से की गई,जिसमें कांड संख्या 5/21 के आरोपी लखिया पति मो0 जमील,सोनी बेगम पिता मो0 जमील,मुन्नी देवी उर्फ फुलमुनि टुड्डू पति शंकर उर्फ बबलू हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं उपरोक्त कार्रवाई में सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, एएसआई संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व दोनों थाने के जवान शामिल रहे।




आज की अन्य खबरें पढ़े :




BiharNews :किशनगंज सुखानी थाना पुलिस ने की बड़ी कारवाई ,आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ,आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल