टीकाकरण अभियान में 660 लोगों को दिया गया कोविड 19 का टीका
गोपालगंज /प्रतिनिधि
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फ़ील्ड आउटरीच ब्यूरो (एफओबी) छपरा द्वारा आज गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के इब्राहिम मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘कोविड 19 टीकाकरण जागरुकता अभियान’ का आयोजन किया गया। टीकाकरण अभियान का उद्घाटन गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो एवं ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शक्ति कुमार सिंह ने सम्मिलित रूप से किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा जिला स्वास्थ्य समिति गोपालगंज के सहयोग से चलाए जा रहे हैं इस अभियान में कुल 660 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया।
गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो ने कहा कि कोविड 19 की इस लड़ाई में टीका ही एकमात्र और सबसे कारगर उपाय है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जिले के हर एक व्यक्ति को कोविड 19 का मुफ़्त टीका दिया जाएगा। लोगों को घर-घर जाकर कोविड 19 का टीका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 का टीका लेने के बाद भी लोगों को 3 नियमों का आगे भी पालन करते रहना चाहिए। पहला, 2 गज की दूरी अपनाना, मास्क पहनना और बार-बार हाथ धुलना। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद कोई भी व्यक्ति ऐसा ना सोचे कि वह फिर से संक्रमित नहीं हो सकता है। टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते रहना पड़ेगा।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य समिति गोपालगंज की ओर से कुल 660 टीके उपलब्ध कराए गए हैं। जो लोग आज टीका नहीं लगा पाएं हैं, उन्हें आगे इसी तरीके से आयोजित होने वाले मेगा टीकाकरण अभियानों या फिर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिन्हित टीका केंद्रों पर कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ जैसे नियमों का अवश्य पालन करें।
एफओबी, छपरा के प्रभारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रीजनल आउटरीच ब्यूरो, पटना की ओर से राज्य भर के 8 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यहां गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में इस अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग कोविड-19 बीमारी और इस बीमारी के इलाज के लिए टीके की महत्ता को समझ रहे हैं। यही वजह है कि आज यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग टीका लगाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एफओबी, छपरा के द्वारा अगला टीकाकरण अभियान बक्सर के ब्रह्मपुर ब्लाक में किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि कोविड 19 के प्रति लोगों को जागरूक करने और टीके के प्रति एक विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से ही टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। विभाग की ओर से आयोजित इस तरीके के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु तरीकों एवं कोविड 19 टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना भी है।
कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘प्रयास’ नाट्य संस्था के द्वारा नाटक एवं कोविड 19 से संबंधित गीतों का भी मंचन किया गया। सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने लोगों को अपने गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कोविड-19 के खतरों और टीके के फायदों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट के प्रभारी डॉ श्याम सुंदर कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र यादव एवं यूनिसेफ की एसएमसी रूबी कुमारी मौजूद थीं। कार्यक्रम स्थल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में प्रभारी के द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व … Read more
- राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सापूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने … Read more

























