- साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान, मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का करते रहें पालन।
- संक्रमण काल में बारिश के मौसम को लेकर सतर्कता जरूरी
- सरकारी चिकित्सा संस्थानों में रोग की जांच व उचित इलाज का है प्रबंध
किशनगंज /संवादाता
जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है। हर दिन होने वाली बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की समस्या खड़ी होने लगी है| सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते है बारिश का मौसम अपने साथ ढेरों बीमारियां भी लाता है| वहीं इस मौसम में संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाता है| बरसात के मौसम में उमस होती और अचानक बदलाव होता है| इस वजह से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और फ्लू जैसी दिक्कऔतें बढ़ जाती हैं| इस बार तो कोरोना की दूसरी लहर पहले से ही सामने है| ऐसे में इस बार मौसमी बीमारियों से कहीं ज्याअदा सावधान रहने की जरूरत है| अपनी खान-पान की आदतों का ख्या ल रखना है और बाहर निकलने से पहले भी काफी सावधानिया बरतनी हैं| ऐसे में बरसात में तले-भुने और मांसाहारी आहारों के सेवन से बचें, क्योंकि इस समय बैक्टीरिया हावी होते हैं |
मौसम में होने वाली बीमारियों का इलाज समय से कराया जाए
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का इलाज समय से कराया जाए| समय पर इलाज नहीं होने से यह भयावह रूप भी ले सकती हैं। मौसमी बीमारियां होने पर समय पर बेहतर उपचार करवाना चाहिए। बच्चों के बीमार होने पर इलाज में कतई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। इसके अलावा बदलते मौसम में खानपान व पहनावे पर भी ध्यान देना जरूरी है। इन दिनों करीब 15 से 20 फीसद छोटे बच्चों को श्वसन संबंधी संक्रमण (रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) के साथ कफ व खांसी जैसी बीमारियां होती हैं। तापमान में अंतर के अलावा लोगों पर प्रदूषण का भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण धूल के कण सांस की नली के जरिए शरीर के अंदर तक पहुंच जाते हैं। इससे गले में खराश हो जाती है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन एवं देसी नुस्खे अपनाकर स्वस्थ रह सकते है :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया इस बदलते मौसम में खुद को संक्रमण से बचाने के लिए रोज सुबह एक लौंग खाएं। ताजा बना गर्म खाना ही खाएं। इससे शरीर डी में रक्तसंचार अच्छा बना रहता है। मेथी के दाने के नियमित सेवन से अस्थमा, गठिया, कफ और गैस की समस्या जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि मौसम चाहे कोई भी हो, पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हर रोज कम से कम आठ से दस ग्लास पानी जरूर पीएं। खाने में पपीता, कद्दू, गाजर, टमाटर, पालक व अमरूद जैसे मौसमी फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनसे शरीर का तापमान भी मौसम के मुताबिक बना रहेगा। अंकुरित अनाजों में काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जिनके सेवन से काफी एनर्जी मिलती है। लहसुन सर्दी-जुकाम और कफ जैसी समस्या का कारगर इलाज है। आंवला, संतरा, नींबू और इमली जैसे विटामिन-सी युक्त फल भरपूर मात्रा में लें।, बदलते मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियों के होने की भी संभावना काफी बढ़ जाती है। जैसे कि एलर्जी, सर्दी-खाँसी, बुखार सहित अन्य वायरल टाइप की बीमारियों की भी चपेट में लोग आ जाते हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए हरी सब्जी, दाल, साग समेत अन्य पौष्टिक आहार का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। बच्चों का सही पोषण का उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को विशेष ख्याल रखना चाहिए और ससमय खाना खिलाना चाहिए।
बीमारियों के संक्रमण से बचने के लिए साफ -सफाई का भी रखें विशेष ख्याल :–
उन्होंने बताया कि सभी तरह की बीमारियों के संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें और घर से लेकर आसपास के जगहों पर भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। ब्लीचिंग पाउडर का नियमित रूप से छिड़काव कराएँ | साथ ही आसपास के लोगों को भी साफ- सफाई के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा रहन-सहन के तरीके में भी बदलाव लायें । जो हमें बीमारी के दायरे से बचाये एवं हम अस्पताल जाने से बचें।
शरीर में पानी की नहीं होने दें कमी:–
उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी तरह- तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। इसके लिए लगातार शुद्ध पानी पीयें और बाहर निकलने यानी यात्रा के दौरान पानी साथ लेकर चलें।
स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क जांच व इलाज का है इंतजाम :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले में सदर अस्पताल समेत सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा , डेंगू व चिकनगुनिया रोग की जांच व समुचित इलाज का प्रबंध है। सरकारी अस्पतालों में होने वाले एलाइजा टेस्ट डेंगू की पहचान के लिये बेहद उपयोगी है। जांच में रोग की पुष्टि होने पर सरकारी अस्पतालों में इलाज का बेहतर प्रबंध उपलब्ध है। वहीं निजी चिकित्सा संस्थानों में जांच के लिये एनएस-1 किट उपयोग में लाया जाता है। लिहाजा सही समय पर रोग की पहचान करते हुए उचित इलाज करना जरूरी है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी एवं झांकी निकाली … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने बाढ़ से … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक महाराष्ट्र के दम्पत्ति अनोज … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके सिंह ने टीकाकरण को … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंट … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक गोविंद विश्वास के पुत्र … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य अमित रंजन भारद्वाज के … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी श्रीमती जयमाला देवी का … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर 2 बडायक … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्ति-रस … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और शिक्षकों ने अपने वर्षों … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संतोष कुमार ने … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. माननीय … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल मजदूर कर रहे तीन बच्चों को मुक्त करवाया … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर ट्रांजिट … Read more
- किशनगंज :गंधर्वडांगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 लीटर विदेशी शराब के साथ गाड़ी जब्तमुरलीधर झा /दिघलबैंक /किशनगंज किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में गंधर्वडांगा थानापुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते … Read more
- प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी,3 महिला और 5 पुरुष गिरफ्तारदेह व्यापार धंधे के विरुद्ध किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन महिला और पांच पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार आपत्तिजनक सामान किया गया बरामद बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया … Read more
- किशनगंज में मारपीट से युवक घायल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावेकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के कागजिया बस्ती स्थित पहाड़ी चौक पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मोहम्मद आसिफ, निवासी मोतीबाग, को इलाज के लिए सदर अस्पताल में … Read more



























