देश /डेस्क
भारत और नेपाल के बीच अब रेल के जरिए माल ढुलाई की जा सकेगी ।मालूम हो कि सभी कार्गो ट्रेन ऑपरेटरों को नेपाल जाने वाले भारत और नेपाल के बीच के द्विपक्षीय माल या किसी तीसरे देश से आए माल से लदे सभी कंटेनरों को भारतीय बंदरगाहों से नेपाल तक ले जाने के लिए भारतीय रेल नेटवर्क का उपयोग करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। भारत और नेपाल के बीच रेल परिवहन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है । यह कदम बाजार की शक्तियों को नेपाल में रेल के जरिए माल ढुलाई के क्षेत्र में उतरने की अनुमति देगा।रेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इस कदम से दक्षता और लागत-प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे अंततः नेपाली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
बता दे की अधिकृत किये जाने वाले इन कार्गो ट्रेन ऑपरेटरों में सार्वजनिक एवं निजी कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर, विशेष माल ट्रेन ऑपरेटर या भारतीय रेलवे द्वारा अधिकृत अन्य ऑपरेटर शामिल हैं।रेल मंत्रालय द्वारा बताया गया कि यह निर्णय भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच नोट वर्बल्स और विनिमय पत्र (लेटर ऑफ एक्सचेंज) की हस्ताक्षरित प्रतियों के औपचारिक आदान-प्रदान के बाद शुक्रवार से लागू हुआ है।
इस लेटर ऑफ एक्सचेंज (एलओई) के बाद, भारतीय रेल नेटवर्क पर भारत के भीतर माल ढोने वाले सभी प्रकार के वैगनों में अब माल नेपाल से लाए और वहां पहुंचाये भी जा सकते हैं।इस कदम से ऑटोमोबाइल और कुछ अन्य उत्पादों, जिनकी ढुलाई विशेष वैगनों में होती है, की ढुलाई लागत में कमी आएगी।मालूम हो कि नेपाल रेलवे कंपनी के स्वामित्व वाले वैगनों को भी भारतीय रेल (आईआर) के मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार भारतीय रेल नेटवर्क पर नेपाल जाने वाले माल (कोलकाता/हल्दिया से विराटनगर/बीरगंज मार्गों पर आने वाले और बाहर जाने वाले) को ले जाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।इस हस्ताक्षर समारोह में भारतीय पक्ष का नेतृत्व श्री संजय कुमार मोहंती, सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास), रेल मंत्रालय ने किया। नेपाली पक्षका नेतृत्व वाणिज्य, उद्योग और आपूर्ति मंत्रालय के सचिव श्री दिनेश भट्टराई ने किया। इस समारोह में रेल मंत्रालय, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, भारत केविदेश मंत्रालय केउत्तरी डिवीजन और नेपाली विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया डिवीजन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें :
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपियों … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो मोबाइल … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। उक्त जांच के लिए विशेष शिविर … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार को सुबह … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम उपस्थित … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 01 मई तक स्वगणना … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों के विभिन्न … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 23 मार्च … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी थाना क्षेत्र के कारीकोसी … Read more
- कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामबारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। मृतक … Read more
- कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्तकटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त … Read more
- भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौतभागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, … Read more
- फुलवरिया हाट में जलजमाव से नाराज दुकानदारों का सड़क जाम, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता:बिपुल विश्वास नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज के मध्य … Read more
- पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों में उमड़ी खुशी की लहरसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रामपुर दक्षिण पंचायत में पुल निर्माण कार्य की शुरुआत किया.यह पुल अंसारी चौक से इस्लामपुर मार्ग पर बनाया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख … Read more
- मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड के कारण लोग तेजी … Read more
- मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर: आरटीका वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौतमुंगेर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बनहोदा पुल के पास सड़क किनारे काम कर रहे एक ट्रक मिस्त्री, ट्रक चालक और हेल्पर को एक अनियंत्रित आरटीका वाहन ने कुचल … Read more

























