BiharFlood :रेतुआ नदीं में डूब रहे युवक की एसएसबी जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाई जान

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित पैकटोला बीओपी के 12 वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार को चंदन पौद्दार के पुत्र लखन पौद्दार की रेतुआ नदी में डुबने से बचाई जान। सीमा चौकी पैकटोला में तैनात दो जवान प्रेम लाल उरांव एवं सुभंकर मंडल के द्वारा नजदीक में उफनाई रेतुआ नदी को पार कर रहे युवक को डुबते देखकर सीमा चौकी के जवानों ने अपनी जान की प्रवाह किए बगैर नदी में छलांग लगाकर डुबते युवक की काफी जद्दोजहद के बाद बचाई जान।






जिसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। सूचना पाकर परिवार व गांव के लोगों ने बारहवीं बटालियन के जवानों को जान बचाने के लिए सैल्युट किया। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी अकमल समसी, पिता चंदन पोद्दार व समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने पैक्टोला स्थित बारहवीं बटालियन के कैंप में पहुंच कर भारतीय जवानों को इस कामयाबी के लिए उनका शुक्रिया आदा किया, और भारतीय जवानों की आपदा के समय अनेकों उपलब्धियों को याद कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। जब-जब देश पर आपदा आई है तब-तब आम जनता की सेना ने जान बचाई है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!