• छिड़काव के दौरान कालाजार मरीजों की खोज करेंगे कर्मी
• आशा कार्यकर्ता दो पूर्व देंगी सूचना
• आमजनों के बीच किया जायेगा व्यापक प्रचार-प्रसार
छपरा /प्रतिनिधि
कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कई अन्य संभावित रोगों के प्रसार पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जिले के कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में घर घर जाकर छिड़काव का कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर निदेशक प्रमुख, रोग नियंत्रण, डॉ. नवीन चंद्र प्रसाद ने जिलाधिकारी, सिविल सर्जन एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। 15 जुलाई से घर-घर जाकर सिंथेटिक पैराथैराइड का छिड़काव किया जायेगा। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि छिड़काव कर्मी छिड़काव के दौरान संदिग्ध कालाजार मरीजों की खोज भी घर-घर करेंगे। यह अभियान कुल 66 दिनों तक चलेगा। आशा कार्यकर्ताओ के द्वरा गृह भ्रमण कर छिड़काव से दो दिन पूर्व आमजनों को सूचना दी जायेगी। आशाओं द्वारा उनके अन्तर्गत आने वाले 1000 की जनसंख्या को छिड़काव की सूचना दो दिन पूर्व देने एवं उन्हें पूर्ण छिड़काव अपने घरों में कराने हेतु छिड़काव दल के साथ छिड़काव के दिन भ्रमण के लिए प्रोत्साहन के रूप में 200/-रू० प्रति आशा देय होगा। आशाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान अश्विन पोर्टल के नियमानुसार आशाओं के मानदेय का भुगतान राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के स्तर से किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जायेगी। अभियान के दौरान प्रतिदिन संध्याकालीन बैठक होगी।
कार्यों का प्रखंड व जिलास्तर पर होगा पर्यवेक्षण:
पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है शत् प्रतिशत छिड़काव एवं गुणवत्ता की दृष्टि से पर्यवेक्षण नितांत आवश्यक है। जिन जिलो के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के पास गाडी उपलब्ध नहीं है वे जिला स्तर पर उपलब्ध भाड़े की गाड़ी के लिए अनुमोदित दर का उपयोग करेंगे। भ्रमण दिवसों की संख्या एवं अनुमोदित दर के अनुसार ही भ्रमण व्यय अनुमान्य होगा। जिन जिलों को वाहन उपलब्ध है उन्हें प्रत्येक भ्रमण दिवस को तय की गई दूरी के अनुरूप ईंधन मद के लिए राशि अनुमान्य होगी। यदि गहन पर्यवेक्षण हेतु एक से अधिक गाड़ी की आवश्यकता हो तो जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी विवेकानुसार वाहन रख सकेंगे ।
आमजनों के बीच किया जायेगा व्यापक प्रचार-प्रसार:
पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि छिड़काव के पूर्व छिड़काव के संबंध में आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, जिससे आम जनता अपने घरों में छिड़काव के लिए निर्धारित तिथि को सक्रिय सहयोग प्रदान कर सके । राज्य स्तर से दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निर्धारित छिड़काव की तिथि की जानकारी आम जनता को दी जायेगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी अपने स्तर से छिड़काव से दो दिन पूर्व जिले के प्रत्येक आक्रांत प्रखण्डों में सात दिवसीय माईकिंग के माध्यम से छिड़काव की तिथि एवं छिड़काव पूर्व घरेलू स्तर पर की जाने वाली तैयारी तथा छिड़काव से होने वाले लाभ एवं कालाजार रोग के लक्षण, उपचार एवं बचाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।
कालाजार क्लास का होगा आयोजन:
छिड़का के पूर्व संबंधित गांव के आशा के सहयोग से कालाजार कक्षा का आयोजन कराया जायेगा। जिसमें छिड़काव के पूर्व एवं व पश्चात बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जायेगी। संबंधित गांव में छिड़काव की तिथि बच्चों की कॉपी पर लिखवायी जायेगी । जिसके तहत बच्चों से कहा जाएगा कि वे अपनी कॉपी में अंकित सूचना को अपने माता-पिता को बताएं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित जनप्रतिनिधि … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक महाराष्ट्र … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके सिंह … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या कर … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक गोविंद … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य अमित … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी श्रीमती … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण वार्ड … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और शिक्षकों … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक अनुमंडल … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल मजदूर कर रहे तीन बच्चों … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल को … Read more
- किशनगंज :गंधर्वडांगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 लीटर विदेशी शराब के साथ गाड़ी जब्तमुरलीधर झा /दिघलबैंक /किशनगंज किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में गंधर्वडांगा थानापुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more



























