जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दिया गया प्रशिक्षण
अनमोल एप की मदद से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में मंगलवार को सभी प्रखंड के प्राथमिक एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अनमोल एप के सफल संचालन के लिए ए एन एम् को प्रशिक्षण दिया गया | गर्भवती महिलाओं की सेहत का राज अब अनमोल एप बताएगा। गर्भवती से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट इस एप पर लोड की जाएगी, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। इसमें मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के बाद भी ऑफलाइन डेटा लोड किया जा सकेगा । टीकाकरण सहित कई काम को एप से संचालित किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग जिला सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी कर सकेंगे। एप पर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस एप को पूर्णत: लागू करने के लिए जिले के सभी प्राथमिक एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य में सभी प्रखंड के बीएचएम तथा प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एव केयर इंडिया की मदद से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण अनमोल एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम बाधित हो गया था। अब संक्रमण बहुत कम हो गया है। इसको देखते हुए प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी द्वारा संबंधित एएनएम को अनमोल एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
एप की मदद से होगी निगरानी:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया स्मार्ट टैब पर आरसीएच के नए सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप अनमोल यानी एएनएम ऑनलाइन पर पूरा काम होगा। डेटा अपडेट होने में समय नहीं लगेगा। मौके से ही डेटा अपडेट हो जाएगा। एप की मदद से एएनएम अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेंगी। महिलाओं व शिशु को कौन सा टीका लगाना है एएनएम के एप में फीड होगा। एप में महिला के गर्भ धारण के बाद से प्रसव व नवजात शिशु को लगने वाले समस्त टीकों की जानकारी होगी। बता दें कि मोबाइल एप पर गांव की गर्भवती और नवजातों की जानकारी होगी। एएनएम को पहले रजिस्टर में डेटा तैयार करना पड़ता था। अब मौके से ही एएनएम एप पर डेटा ऑनलाइन अपलोड कर देगी।
योग्य दंपति , गर्भवती महिला पंजीकरण, इत्यादि की जानकारियां होंगी दर्ज:
जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शशि भूषण ने बताया एएनएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तरह-तरह के कार्य किये जाते हैं। जैसे कि, प्रसव पूर्व जांच, परिवार कल्याण, प्रसव, टीकाकरण समेत खासकर शिशु एवं मातृ कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्य। जिसे आरसीएच रजिस्टर में भरना होता है एवं इसके बाद इसे आरसीएच पोर्टल पर अपलोड भी करना पड़ता है। जिसमें परेशानी के साथ-साथ समय बर्बाद होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अनमोल एप लांच किया गया है। इससे ना सिर्फ काम करना आसान होगा। बल्कि, समय पर सभी प्रकार के प्रतिवेदन ऑनलाइन प्रेषित किये जा सकेंगे। इस एप में योग्य दंपती, गर्भवती महिला पंजीकरण, एएनसी जांच का विवरण, प्रसव का परिणाम, पीएचसी प्रसवोत्तर देखरेख ,शिशु की देखभाल, मातृ मृत्यु सूचना,गर्भपात सूची, शिशु मृत्यु सूची, शिशु की देखभाल, शिशु जन्म का सीधा पंजीकरण, शिशु की ट्रैकिग भी हो सकेगी।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- लक्षण महसूस होने पर तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में कोविड-19 जाँच कराएं।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- यात्रा के दौरान सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- बाहरी और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। … Read more

























