नक्सलबाड़ी :भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

मंगलवार को खोरीबाड़ी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही वृक्षारोपण किया गया। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानते थे कि हम सब एक ही भाषा और संस्कृति हैं।






इस मान्यता के साथ उन्होंने आरंभ में देश विभाजन का विरोध किया था।उन्हें याद करते हुए देश के डॉ. मुखर्जी का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए पूरे देशभर में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि एक जंगली हाथी ने कुछ दिन पहले बुढागंज अंचल के एक गरीब परिवार के घर को ध्वस्त कर दिया था। आज उक्त गरीब परिवार को रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से तिरपाल प्रदान किया गया। इस दिन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह , महासचिव सुजन बर्मन, संपादक अर्जुन बर्मन, पृथ्वी महतो, तापस सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :






नक्सलबाड़ी :भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण