किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
एन एच 327 ई पर नसिमगंज चौक के समीप आदिवासी टोला से सटे पुल का बैयरिंग फेल कर जाने से बहादुरगंज ठाकुरगंज पथ पर आवागमन बाधित हो गया है ।जिसकी सूचना मिलते हीं डीएम किशनगंज के आदेश पर स्थानीय प्रशासन और एनएच के अभियंता ने आवागमन पर रोक लगा दी है ।
बीते शाम आदिवासी टोला नसीमगंज से सटे एक पुल का बैयरिंग टूट जाने से यहाँ अफरा-तफरी मच गई ।
पुल इस प्रकार हिलने लगा जैसे कोई बड़ा भूकम्प आ गया हो ।डीएम से सूचना मिलते हीं बीडीओ बहादुरगंज डॉ राकेश गुप्ता,सीओ कौशर ईमाम ,थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिसबलों के साथ क्षतिग्रस्त पूल का जायजा लेने पहुंचे।जहाँ मौजूद अभियंता पीएन मंडल एवं इनके सहयोगियों के साथ मिलकर आवागवन पर रोक लगा दी ।इसके साथ हीं एलआरपी चौक से ठाकुरगंज निकलने वाली गाड़ियों के रुट को बदल कर वाया किशनगंज कर दिया है ।फिलहाल अररिया सिल्लीगुड़ी एन एच 327 ई पर आवागमन बाधित हो गया है ।छोटी कार ,बाईक के अतिरिक्त बड़ी गाड़यों के चलने पर रोक लग चुकी है ।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more