न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

बिहार/वैशाली

राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंदाहा गांव से एक युवक का शव फंदे द्वारा पेड़ से लटका मिला। इस घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना की खबर आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

वहीं मृतक युवक की पहचान बगल के ही दयालपुर अंतर्गत रनदाहा पूर्वी गांव निवासी जनक राय के पुत्र बैजू राय के रूप में हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी तथा आगे की छानबीन में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment