किशनगंज: युवा जनता दल (यू) के द्वारा मकसूद अंसारी उर्फ अनवर को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है जिसके बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा युवा जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के निर्देश पर उनका मनोनयन हुआ है ।
मनोनयन पर मकसूद अंसारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सीमांचल जैसे क्षेत्र से प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और सरकार की विकास नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।