न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क दुघर्टना पर पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वाहन जप्त

किशनगंज/सागर चंद्रा


टाउन थाना के ठीक सामने एन एच पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में इलाज के बाद परिजन घायल को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लेकर चले गए। नतीजतन पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान में लिया और चालक के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज किया गया।

जांच में पाया गया कि घटना के वक्त सिवान जिले के नबीगंज निवासी ट्रक चालक सतेन्द्र कुमार (32) पिता परसुराम यादव शराब के नशे में धुत्त था। नतीजतन आरोपी चालक के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


बताते चलें कि गत बुधवार को रेलवे स्टेशन के समीप एन एच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की पहचान त्रिवेणी हुगली निवासी अमित ठाकुर के रूप में की गई है।


परिजनों ने बताया कि अमित दार्जिलिंग के एक चाय फैक्ट्री में काम कर रहे अपने भाई से मिलकर परिवार के साथ त्रिवेणी वापस लौट रहा था।

हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस में किशनगंज से सभी का टिकट था। बस से किशनगंज रेलवे स्टेशन के समीप उतरने के बाद सभी स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान बीआर 10 जीसी 3813 नंबर की तेज रफ्तार ट्रक ने अमित को रौंद दिया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

Share this news

Leave a Comment