न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डेढ़ माह बाद टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र चालू, लोगों को मिलेगी राहत

आधार संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, केंद्र दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब डेढ़ माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र को विभागीय पहल के बाद दोबारा चालू कर दिया गया। आधार केंद्र बंद रहने से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें आवश्यक सुधार कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दूर-दराज के ग्रामीणों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आधार केंद्र के दोबारा शुरू होने से अब लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आधार कार्ड बनवाने तथा आधार में आवश्यक सुधार और अद्यतन से जुड़े कार्य करा सकेंगे। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।

लंबे समय से आधार केंद्र बंद रहने के कारण ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में केंद्र के दोबारा चालू होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार केंद्र पर नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि किसी भी पंचायत के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Share this news

Leave a Comment