न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन स्कन्दमाता की हुई पूजा, भक्तों में दिखा उत्साह

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवा दिन स्कन्दमाता की पूजा धूमधाम के साथ की गई । इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज मनसाही एवं मोहनपुर में माता दुर्गा के पांचवा स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

वहीं पंडित ललित नारायण झा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ की गई सुबह एवं संध्या आरती की गई पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई हैं।

तथा सभी मंदिर में सीसीटीवी लगाया गया हैं।इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस बार दुर्गा मंदिर मरंगी में अष्टमी एवं नवमी में कुश्ती प्रतियोगिता एवं विजयादसवीं एवं एकादशी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment