मनसाही /कटिहार – नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया,गरबा नृत्य के साथ महिषासुर वध नाटक का आयोजन विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।ब कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ग्राम पंचायत राज कुरेठा के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव के द्वारा किया गया तथा बच्चों को संबोधन में कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों में सांस्कृतिक बौद्धिक विकास होती हैं। इस तरह की कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में होनी चाहिए ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आनंद ने डांडिया और गरबा नृत्य का सांस्कृतिक महत्व बताते हुए बच्चों को समझाया कि नवरात्रि गरबा और डांडिया का सांस्कृतिक महत्व लोगों को एक साथ लाने समुदाय की भावनाओं को बढ़ावा देने और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने की उनकी क्षमता में निहित हैं ।
यह पारंपरिक नृत्य अपनी विरासत से जुड़ने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने का एक तरीका हैं इसके अलावा वे पारंपरिक संगीत पहनावे और रीति रिवाज को संरक्षित करने और उन्हें भावी पीढ़ियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,यह नृत्य कहानी सुनाने का एक रूप हैं,जो देवी दुर्गा की बुरी शक्तियों पर जीत की पौराणिक कथाओं को दर्शाते हैं ।
सांस्कृतिक महत्व,आर्थिक पहलू तक भी फैला हुआ हैं । यह त्योहार पारंपरिक पहनावे,संगीत और भोजन की बिक्री के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करता हैं । नवरात्रि जिसका संस्कृत में अर्थ नौ रातों का होता हैं,पूरे भारतवर्ष में मनाया जाने वाला जीवंत त्यौहार हैं ,जो दिव्य स्त्री शक्ति, विशेष रूप से देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करता हैं , इन नौ रातों के दौरान भक्त विभिन्न प्रकार की पूजा में संलग्न होते हैं,जिसमें डांडिया एवं गरबा नृत्य भी शामिल हैं ।
यह नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि,बुराई पर अच्छाई का विजय पाने का साधन भी हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी श्वेता सिंह एवं शुभांगी पारई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों में कालेश्वर साह,सियाराम यादव,अमित कुमार,मनोज कुमार,रवि कुमार पासवान,योगेंद्र प्रसाद मंडल,तारकेश्वर कुमार ऋषि,सवेरा,सुषमा देवी, कुमारी श्वेता सुमन के साथ राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा,प्राथमिक विद्यालय गोबरा घाट के प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार यादव सहित विद्यालय परिवार के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।