न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में डांडिया एवं गरबा नाइट की धूम

बच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

कटिहार – शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शुमार एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की जूनियर शाखा में डांडिया एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया की 26 विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति,परंपरा और लोककला की सुंदर झलक पेश की।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष अनिल चमरिया, सचिव बिवेन सरकार, दिनेश सराफ, प्रो. रामनिवास शर्मा एवं प्राचार्या रचना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या श्रीमती रचना सिंह के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण की इस आयोजन में विशेष झलक देखने को मिली।

उनके मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के सुंदर समन्वय के साथ नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Share this news

Leave a Comment