न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गापूजा पंडालों का महापौर ने किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार – दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम की महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के क्रम में महापौर ने वार्ड संख्या 16, वार्ड संख्या 18 के सेवक संघ, वार्ड संख्या 21 के दुर्गा मंदिर, वार्ड संख्या 22 के सर्व एकता संघ, वार्ड संख्या 20 के अमला टोला, वार्ड संख्या 30 के बनिया टोला, वार्ड संख्या 32 के विनोदपुर पूजा समिति एवं वार्ड संख्या 31 के न्यू संघर्ष क्लब सहित विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा किया।


इस दौरान महापौर ने पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

महापौर ने साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के साथ-साथ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में माँ दुर्गा की आराधना कर सकें।
उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो तथा नगर में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

Share this news

Leave a Comment