मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्रा के बेहोश हो जाने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणो की मदद से सभी छात्रो को अनुमंडल अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चो के स्वास्थ्य मे सुधार हो गई है ।
आठवीं कक्षा के छात्र अमन कुमार ने बताया कि सभी छात्र विधालय मे पढ़ाई कर रहे थे । इसी दौरान सर मे चक्कर आ गया । एक के बाद एक छात्र बेहोश होने लगे । देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक छात्र बेहोश हो गए। सभी को ग्रामीणो की मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया । छात्र छात्राओं का इलाज कर रहे चिकित्सक खुर्शीद आलम ने बताया कि बच्चो के स्वास्थ्य मे सुधार हो गया है ।
इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजाकान्त पाठक ने बताया कि कुछ भी समझ मे नही आ रहा है कि आखिर बच्चे किस तरह बेहोश हुए हैं । उन्होंने बताया कि सभी बच्चो को सुरक्षित उनके घर भेज दिए गए हैं ।