न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नेपाल के सुरुँगा से भारत के दिघलबैंक तक निकलेगी मैत्री मैराथन, 5 नवंबर को होगा आयोजन

किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया आमंत्रित, भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने की पहल

किशनगंज/मुरलीधर झा

भारत और नेपाल के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी 5 नवंबर 2026 को नेपाल-भारत मैत्री संघ की ओर से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन नेपाल के सुरुँगा से शुरू होकर भारत के दिघलबैंक तक पहुंचेगी। आयोजन को दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


इस आयोजन में किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य खेल के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देना है।


भारत-नेपाल के बीच लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों के लोगों का आपसी मेलजोल इन संबंधों को और मजबूत बनाता है। ऐसे में सुरुँगा से दिघलबैंक तक प्रस्तावित मैराथन दौड़ दोस्ती, एकता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम बनेगी।
इस आयोजन से सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-नेपाल मैत्री को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजकों को विश्वास है कि यह पहल दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देगी।

इस अवसर पर दिघलबैंक मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, नेपाल-भारत मैत्री संघ सुरुँगा के अध्यक्ष अर्जुन बोहरा, उपाध्यक्ष कविता बसनेत, सह कोषाध्यक्ष रीता उपरेति, सचिव गोमा कार्की तथा संघ के सदस्य सम्भु पोखरेल और पुण्य प्रसाद बारहकोटि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment