न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार सरकार पहल नहीं करती है तो झारखंड से शुरू कराएंगे फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का परिचालन – मंत्री

मनिहारी गंगा घाट पहुंचे झारखंड के मंत्री, फेरी सेवा शुरू होने से स्टोन चिप्स कारोबारियों और वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगा घाट से फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू कराने को लेकर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री संजय यादव ने पहल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार सरकार की ओर से फेरी सेवा शुरू कराने के लिए पहल नहीं की जाती है, तो झारखंड सरकार की ओर से इस दिशा में प्रयास किया जाएगा।मंत्री के इस बयान से मनिहारी और आसपास के क्षेत्रों में स्टोन चिप्स कारोबार से जुड़े व्यापारियों और वाहन मालिकों के बीच उम्मीद जगी है।

फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू होने से बिहार और झारखंड के बीच आवागमन तथा माल ढुलाई को सुगम बनाने में मदद मिल सकती है। इससे स्टोन चिप्स की ढुलाई में लगे वाहन मालिकों और कारोबारियों को भी राहत मिलने की संभावना है। जानकारी हो कि मनिहारी गंगा घाट बिहार और झारखंड के बीच आवागमन एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

यहां से फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू होने पर दोनों राज्यों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकता है। अब देखना होगा कि इस दिशा में बिहार या झारखंड सरकार की ओर से कब ठोस कदम उठाए जाते हैं और मनिहारी गंगा घाट से फेरी सेवा एवं मालवाहक जहाज का परिचालन कब शुरू हो पाता है।

Share this news

Leave a Comment